..................... A girl student of class 12 trafficked to Mumbai with promise of meeting Shahrukh Khan rescued | शाहरुख खान से मिलाने का झांसा देकर कोलकाता से मुंबई लाई गई 17 साल की लड़की को पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान से मिलाने का झांसा देकर कोलकाता से मुंबई लाई गई 17 साल की लड़की, पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से मिलने में मदद करने का झांसा देकर 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने, पश्चिम बंगाल की एक 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर तस्करी कर मुंबई लाया। रिपोर्ट के अनुसार, दादर टर्मिनस पहुंचने के बाद रेलवे पुलिस ने किशोरी को बचाया। उसे एक आश्रय गृह भेज दिया गया, जबकि सुभान शेख के रूप में पहचाने जाने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लड़की 12वीं क्लास की छात्रा है और पश्चिम बंगाल के पलाशीपारा की रहने वाली है। सुभान शेख ने इवेंट मैनेजर होने का नाटक कर फेसबुक के जरिए उससे दोस्ती की थी। व्यक्ति ने अपने बेटे की तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बना रखा था।

Shahrukh Khan

फेसबुक पर जुड़ने के बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने लड़की को शाहरुख खान से मिलाने की बात की। उसने उससे कहा कि वह उसे मुंबई ले जाएगा। साथ ही उसने एक कहानी तैयार की। उसने लड़की को बताया कि उसे COVID-19 संक्रमण हो गया है, इसलिए उसके पिता उसे मुंबई ले जाएंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया में दिये रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया- "15 जुलाई को सुभान शेख पलाशीपारा पहुंचा। उसने लड़की को उसकी कोचिंग क्लास से उठाया, उसके मोबाइल फोन में सिम कार्ड को नष्ट कर दिया ताकि उसकी लोकेशन को ट्रैक न किया जा सके और उसे कोलकाता ले आया। वहां से, वे दोनों मुंबई के लिए हावड़ा मेल में सवार हुए।"

इस बीच लड़की के माता- पिता ने पुलिस में लड़की के गायब होने की शिकायत दर्ज कर दी। जिसके बाद सभी रेलवे स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया था।

लड़की हावड़ा जंक्शन से ट्रेन में चढ़ते सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद मुंबई जीआरपी को सूचित किया गया क्योंकि सीएसएमटी ट्रेन का आखिरी स्टेशन था। लिहाजा, रेलवे पुलिस ने लड़की को मुंबई में बचा लिया और शेख को हिरासत में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X