शहबाज खान पर 19 वर्षीय युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप- पुलिस ने दर्ज किया मामला
फिल्मों और टेलीविजन के बेहद मशहूर अभिनेता रह चुके शहबाज खान इस समय काफी मुसीबत में फंस गए हैं। बता दें कि मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में एक युवती ने उनके ऊपर छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया है। इस 19 वर्षीय युवती ने अभिनेता पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़) और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। खबर है कि अभिनेता पूछताछ करने के लिए पुलिस किसी भी समय जा सकती है।
हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने नहीं आई है। शहबाज खान के करियर की बात की जाए तो उन्होने कई फिल्मों और टीवी सीरिल्स में कमाल का काम किया है।

शहबाज खान ने चंद्रकांता, युग जैसे सीरिल्स से काफी शोहरत हासिल की थी और बाद में बैताल पचीसी, द ग्रेट मराठा से भी चर्चा में रहे थे। बात करें उनकी फिल्मों की तो एजेंट विनोद, वीर, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई, राजू चाचा, जिद्दी, मेजर साब और इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी कई फिल्मों में काम किया था।
उनकी आवाज और डायलॉग डिलिवरी लोगों को काफी ज्यादा पसंद थी। अब देखने ये है कि पुलिस की छानबीन में क्या मामला सामने आता है।


Click it and Unblock the Notifications