TRAILER: 2017 की धमाकेदार फिल्म.. फुल ON एक्शन.. लेकिन....
सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नांडीस स्टारर फिल्म ए जैंटिलमैन का ट्रेलर देंखे यहां।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर फिल्म 'अ जैंटलमैन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। बता दें, इस फिल्म का नाम पहले रीलोड रखा गया था.. और इसे बैंग बैंग का सीक्वल माना जा रहा था। लेकिन फिल्म के निर्देशक इस खबर से इंकार कर दिया है।
एक महीना.. और होगा अक्षय कुमार का धमाका.. ब्लॉकबस्टर.. FINAL है!
ट्रेलर से ही साफ है कि फिल्म धमाकेदार एक्शन फिल्म है। जहां सिद्धार्थ एक साथ दो किरदार जी रहे हैं.. एक है सिंपल सीधे साधे लड़के का.. वहीं दूसरी ओर दिखता है उनका फुल ऑन एक्शन अवतार।
बहरहाल, ट्रेलर में रोमांस, एक्शन सबकुछ फुल ऑन होने के बावजूद.. फिल्म में जो सबसे बड़ी कमी नजर आती है.. वह है बैंग बैंग से तुलना। फिल्म के पोस्टर में ही नहीं, बल्कि ट्रेलर में काफी कुछ ऐसा डाला गया है, जिसे देखकर अनायास ही आपको बैंग बैंग की याद आ जाएगी।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications