..................... A Gentleman poster released feature Sidharth Malhotra Jacqueline Fernandez - Hindi Filmibeat

2017 की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म...POSTER में कुछ गड़बड़ दिखा?

सिद्धार्थ मल्होत्रा - जैकलीन फर्नांडीज़ की फिल्म अ जेंटलमैन का दूसरा पोस्टर भी रिलीज़ हो गया और इस पोस्टर में क्या गलत है ये भी हम आपको बता देते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज़ रीलोड नाम की एक फिल्म बना रहे हैं। और अब फिल्म का नाम बदलकर हो चुका है अ जेंटलमैन। फिल्म के दो पोस्टर भी रिलीज़ हो चुके हैं लेकिन पहले पोस्टर के बाद दूसरे पोस्टर में ये साबित हो चुका है कि फिल्म में कुछ गड़बड़ है।

पहला पोस्टर रात में 12 बजे रिलीज़ हुआ जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा अकेले थे। और दूसरे पोस्टर में अब जैकलीन भी दिखाई दे रही हैं। लेकिन अब हम बताते हैं कि पोस्टर में गड़बड़ क्या है।

a-gentleman-poster-released-feature-sidharth-malhotra-jacqueline-fernandez

पहली बात तो ये कि फिल्म का पहला पोस्टर केवल हीरो के साथ था। और दूसरा पोस्टर हीरो हीरोइन दोनों के साथ। अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने केवल अपने पोस्टर को जारी किया तो जैकलीन को भी ऐसा ही मौका मिलना चाहिए था।

या तो फिर जिस पोस्टर पर हीरो हीरोइन दोनों थे वो पहले रिलीज़ होता! लेकिन ऐसा नहीं हुआ, पोस्टर रिलीज़ करने के अंदाज़ से ही ऐसा फील आ गया कि फिल्म में एक सुपरहीरो है जो किसी अबला लड़की को बचाएगा।

वहीं दूसरे पोस्टर में जिस अंदाज़ में सिद्धार्थ - जैकलीन दिख रहे हैं, उसी से ये साफ है कि जैकलीन बेचारी अबला नारी हैं, जिसे एक्शन हीरो सिद्धार्थ बचाते दिख रहे हैं। जैकलीन के हाव भाव भी वैसे ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X