ठग ने भूषण कुमार बनकर बॉलीवुड सेलेब्स को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, टी-सीरीज ने लिया एक्शन

टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्ट भूषण कुमार अक्सर अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं लेकिन अब कुछ जाल सालों ने उनके नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश की है। इस मामले में एक्शन लेते हुए टी-सीरीज ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। टी-सीरीज ने इस मामले में पूरी बात मीडिया के सामने रखी है।
टी-सीरीज ने कहा है कि एक समूह टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे था। इसलिए अब कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि, एक समूह टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के नाम पर जालसाजी कर रहा था।
कंपनी ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा है- 'भूषण कुमार के नाम फेक अकाउंट बनाकर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए, इससे आरोपी भूषण को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही ये भी कहा गया है कि, भूषण कुमार की इसमें किसी प्रकार की संलिप्तता नहीं है।'

विदेशी नंबर से फोन
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि विदेशी फोन नंबर के जरिए खुद को भूषण कुमार बताकर ठगों ने कई सेलेब्स को मैसेज किए। कई लोगों ने जब कंपनी को इसके बारे में सूचना दी तो कंपनी ने इसके खिलाफ एक्शन लेना ठीक समझा और तुरंत शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस फिलहाल टी-सीरीज के इस मामले को दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन भी शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कंपनी ने की अपील
वहीं, टी-सीरीज कंपनी ने अपील की है कि लोग ऐसे ढोंगी से बचने की कोशिश करें। साथ ही टी-सीरीज ने ये भी कहा है कि अगर इन आरोपी ढोंगियों द्वारा किसी से संपर्क किया जाता है तो कोई किसी भी तरह की बातचीत या पैसों की लेनदेन में ना शामिल हों और कंपनी से संपर्क करें।

कंपनी ने कहा
टी-सीरीज ने आधिकारिक बयान में कहा है - इस गिरोह का मकसद भूषण कुमार की इमेज को नुकसान पहुंचाना था। इस तरह के अपमानजनक और बदले की भावना वाले व्यवहार से उचित तरीके से निपटा जाएगा। इन घटनाओं में टी-सीरीज के मालिक की कोई भूमिका नहीं है और आरोपियों की जांच-पड़ताल की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











