TRAILER: 'ए फ्लाइंग जट'.. टाईगर श्राफ बनेंगे सुपरहीरो No. 1.. सबसे धमाकेदार
टाईगर श्राफ की नई फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे सभी ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में टाईगर श्राफ जट सुपरहीरो अवतार में नजर आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि बागी के बाद टाईगर को इस लुक में देखकर फैंस बेहद खुश होंगे।
[सलमान, अक्षय कुमार ही नहीं.. टाईगर श्राफ भी मचाएंगे धमाल.. बैक 2 बैक!]
फिल्म में लीड एक्टर यानि की सुपरहीरो हैं टाईगर श्राफ, जबकि निगेटिव रोल में हैं ऑस्ट्रीलियन एक्टर/ रेसलर नाथन जोन्स (Nathan Jones).. ट्रेलर में देसी जट सुपरहीरो बने टाईगर को देखकर एकदम मजा आ जाएगा। ट्रेलर में काफी कॉमेडी भी दिखेगी। साथ ही एक मैसेज भी।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में टाईगर श्राफ का साथ देती दिखेंगी जैकलीन फर्नांडीस। इस फिल्म में टाईगर एक बार फिर जमकर एक्शन सीन करते दिखेंगे। बहरहाल, हमें तो यह ट्रेलर काफी इंटिरेस्टिंग लग रहा है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।
यहां देंखे टाईगर श्राफ की फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications















