TEASER: टाईगर श्राफ की 'ए फ्लाइंग जट'.. ना कृष, ना शक्तिमान.. ये है एकदम अलग!
टाईगर श्राफ की नई फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' का पहला टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म से जुड़ी कोई भी बात अभी तक सूर्खियों में नहीं आई थी। लिहाजा फिल्म का पोस्टर और फिर अब यह टीजर किसी सरप्राइज से कम नहीं। टीजर में टाईगर श्राफ जट सुपरहीरो अवतार में नजर आ रहे हैं।
[सलमान, अक्षय कुमार ही नहीं.. टाईगर श्राफ भी मचाएंगे धमाल.. बैक 2 बैक!]
फिल्म में लीड एक्टर यानि की सुपरहीरो हैं टाईगर श्राफ, जबकि निगेटिव रोल में हैं ऑस्ट्रीलियन एक्टर/ रेसलर नाथन जोन्स (Nathan Jones).. टीजर में देसी सुपरहीरो बने टाईगर को देखकर एकदम मजा आ जाएगा।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में टाईगर श्राफ का साथ देती दिखेंगी जैकलीन फर्नांडीस। इस फिल्म में टाईगर एक बार फिर जमकर एक्शन सीन करते दिखेंगे। बहरहाल, हमें तो यह टीजर काफी इंटिरेस्टिंग लग रहा है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।
यहां देंखे टाईगर श्राफ की फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' का टीजर-


Click it and Unblock the Notifications



