..................... A Flying Jatt new poster starring Tiger Shroff - Hindi Filmibeat

First LOOK: टाईगर श्राफ का यह लुक आपको कर देगा हैरान.. 'ए फ्लाइंग जट'

By Neeti

टाईगर श्राफ की नई फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस फिल्म से जुड़ी कोई भी बात अभी तक सूर्खियों में नहीं आई थी। लिहाजा यह पोस्टर किसी सरप्राइज से कम नहीं। पोस्टर में पहली बार टाईगर श्राफ जट अवतार में नजर आ रहे हैं।

A Flying Jatt

इस फिल्म में टाईगर सुपरहीरो अवतार में दिखने वाले हैं, जिसकी झलक हमने फिल्म के पहले पोस्टर में ही देख ली थी। आपको नहीं याद तो यहां देख सकते हैं, टाईगर श्राफ का सुपरहीरो अवतार।

[सलमान, अक्षय कुमार ही नहीं.. टाईगर श्राफ भी मचाएंगे धमाल.. बैक 2 बैक!]

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में टाईगर श्राफ का साथ देती दिखेंगी जैकलीन फर्नांडीस। इस फिल्म में टाईगर एक बार फिर जमकर एक्शन सीन करते दिखेंगे। फिलहाल, यह पोस्टर फिल्म की टीम की तरफ से फैंस को ईद का तोहफा।

बहरहाल, हमें तो यह पोस्टर काफी इंटिरेस्टिंग लग रहा है। अब अगस्त में आपके पास तीन बेहतरीन फिल्में हैं, ऋतिक रोशन की 'मोहनजोदड़ो', अक्षय कुमार की 'रूस्तम' और टाईगर श्राफ की 'ए फ्लाइंग जट'....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X