1st Day 1st Show: अ फ्लाइंग जट, बस उड़े ही जा रहे हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर अ फ्लाइंग जट रिलीज़ हो चुकी है और रेमो डीसूज़ा की इस फिल्म का पहला हाफ मनोरंजन से भरा हुआ है। फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और जैसा कि अनुमान था बच्चों को।

हालांकि फिल्म में कॉमेडी का पुट काफी ज़्यादा है और दर्शकों को उन सारे पंच पर हंसी भी आ रही है। कुल मिलाकर अभी तक फिल्म इंटरटेनमेंट से भरी है। और हम बता रहे हैं आपको सीधा थियेटर से, कि कैसा है अ फ्लाइंग जट का 1st Day 1st Show

A Flying Jatt Film review by Live Audience

हालांकि फिल्म का पूरा रिव्यू हम आपको दे चुके हैं। जानने के लिए पढ़िए यहां--> [#FilmReview: अ फ्लाइंग जट...सबका पत्ता कट...बच्चों का फेवरिट सुपरहीरो] फिल्म में टाइगर श्रॉफ लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। जानते हैं लोगों का रिएक्शन

श्रद्धा कपूर का कैमियो
श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग इतनी ज़बर्दस्त है, सुना था आज देखा है। उनके स्क्रीन पर आते ही लोग पागल हो गए। बच्चे, बूढ़े, जवान, सब मिलकर।



मिली जुली प्रतिक्रिया

लोगों की फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया है। जो लोग इसमें सीरियस एंगल ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं वो चकमा खा जाएंगे क्योंकि वैसा फिल्म में कुछ है नहीं।


जैकलीन की ओवरएक्टिंग

जैकलीन हर बार की तरह यहां भी थोड़ी ओवरएक्टिंग कर रही हैं और शुरू में उनके ड्रामा को लोगों ने क्यूट कहा लेकिन अब उनके परदे पर आते ही लोग इरिटेट हो रहे हैं।


अमृता सिंह हैं सुपरमॉम

टाइगर श्रॉफ से ज़्यादा मज़ा अमृता सिंह लोगों को दे रही हैं। देखा जाए तो वो सुपरमॉम हैं। जब भी वो स्क्रीन पर आ रही हैं, लोगों को इंटरटेन कर के ही लौट रही हैं।


कितना सारा ज्ञान

फिल्म में बहुत सारा ज्ञान मिल रहा है। खासतौर से प्रदूषण और पर्यावरण जैसी चीज़ों पर। आपको स्कूल याद आ रहा होगा और बच्चों को ये सब बातें अच्छी नहीं लग रही हैं। शायद याद आ गया होगा कि अभी होमवर्क करना है।

डर लगता है टाइगर
टाइगर को छोटी छोटी बातों से डर लगता है - मम्मी से, बहुत ज़्यादा ऊंचाई से और ये सब देखकर बच्चे खासा इंजॉय कर रहे हैं। उन्हें किसी फिल्म में और क्या चाहिए? बस एक फिल्म जिसमें लोग कूदते फांदते रहे, कहानी से बच्चों को क्या लेना देना।



वो कॉस्ट्यूम चाहिए

एक बच्चा टाइगर श्रॉफ वाले कॉसट्यूम की ज़िद कर रहा है। मम्मी समझा रही है कि बाहर जाकर दिलाएगी। बचपन की याद आ गई जब हमारे जैसे लोगों को शक्तिमान वाला कॉस्ट्यूम चाहिए था।

नथान जोन्स गंदा विलेन
विलेन किसी को कभी अच्छा नहीं लगता। तो नथान जोन्स भी किसी को अच्छे नहीं लग रहे हैं। हालांकि कुछ बड़े हैं जो यहां पर उनके फैन हैं और उन्हें ध्यान से देख रहे हैं।

हिट है फिल्म
फिल्म की Occupancy 30 - 40 प्रतिशत है। इस लिहाज़ से अगर अनुमान लगाया जाए तो फिल्म हिट है। या फिर यूं कहिए कि फिल्म हिट ही होगी, आप रोक नहीं सकते।



देख क्यों रहा हूं फिल्म

कुछ बड़े और समझदार लोग भी हैं जिन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि फिल्म में क्या हो रहा है और उनकी बात से हम सहमत हैं। फिल्म में कहानी है ही नहीं, क्या हो रहा है और क्यों हो रहा है पता नहीं।

सबसे छोटू क्यूट सुपरहीरो
कुछ लड़कियां भी हैं और उन्हें टाइगर क्यूट से सुपरहीरो लग रहे हैं और बॉलीवुड के सबसे छोटे सुपरहीरो। उनकी स्केच पेन से बनाई गई दाढ़ी भी लड़कियों को क्यूट लग रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X