अमीषा पटेल पर 2.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप- रांची हाईकोर्ट से लीगल नोटिस
गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल के सितारे इस समय काफी ज्यादा गर्दिश में चल रहें हैं और उनको फिल्मों में भी काम नहीं मिल रहा है। अब कुछ ऐसा हुआ कि वो और भी बड़ी मुसीबत में फंस गई है। गौरतलब है कि एक फिल्ममेकर-फाइनेंसर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर 2.50 करोड़ी की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जी हां इसके चलते पीड़ित ने रांची हाईकोर्ट में केस किया है।
मुंबई मिरर में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया, निर्देशक अजय कुमार सिंह जो जल्द ही दर्शकों के लिए जिम्मी शेरगिल- माही गिलफिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' लेकर आ रहे हैं, अजय ने आरोप लगाया है कि उसने अमीषा को उनकी फिल्म 'देसी मैजिक' का काम पूरा करने के लिए 2.5 करोड़ रूपए सौंपे थे।

इस फिल्म को लेकर काफी समय से इंतजार था और अमीषा पटेल भी इस फिल्म की प्रोड्यूसर थी लेकिन फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। इस फिल्म का काम 2013 से चल रहा है और 2.50 करोड़ रुपए भी उनसे ले लिए गए।
जब उन्होने इन पैसों की मांग की तो दिए गए सारे चेक बाउंस हो गए। यही नहीं इस बात को लेकर जब अमीषा पर पैसे को लेकर दबाव डाला गया तो अमीषा पटेल की फोटो कई मशहूर लोगों के साथ दिखाकर उनके धमकाया भी गया है।


Click it and Unblock the Notifications