विद्या बालन को फैन ने की गलत तरीके से छूने की कोशिश..जानिए आगे क्या हुआ
विद्या बालन को कोलकाता एयरपोर्ट पर एक फैन ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की।इसके बाद विद्या बालन का रिएक्शन कुछ ऐसा था।
बॉलीवुड सेलिब्रिटी की फैन फॉलोइंग गजब की होती है। लाखों करोड़ों की संख्या में फैन्स उन्हें प्यार करते हैं और चाहते हैं। लेकिन कभी कभी फैन्स की दिवानगी सेलेब्स पर भारी पड़ जाती है। इस बार इसकी शिकार विद्या बालन हुईं।
[फिल्म हिट...अब छुट्टियों पर निकले 'बद्रीनाथ' लेकिन किसके साथ...!]
जा हां कोलकाता एयरपोर्ट पर दरअसल विदया बालन बेगम जान के डायरेक्टर शरित मुखर्जी के साथ थीं और इस दौरान अच्छे खासे फैन्स वहां थे। एक फैन ने विद्या बालन से सेल्फी के लिए कहा। विद्या ने भी फैन का दिल ना तोड़ते हुए उसे हां कह दिया।

इसके बाद फैन विद्या बालन पर अपना हाथ रखा और गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। विद्या ने उसे डांटा भी लेकिन उसका उसपर कोई असर नहीं हुआ।इसके बाद विद्या बालन के मैनेजर ने भी उसे हड़काया फिर भी फैन वहां से नहीं हटा। इसके बाद विद्या बालन ने उसकी क्लास लगा दी।
विद्या बालन ने उसे कहा कि तुम्हें क्या लगता है कि तुम सही कर रहे हो? इस पर भी वो विद्या से सेल्फी का आग्रह करते रहा और विद्या ने उसके साथ सेल्फी लेने से इंकार कर दिया। विद्या बालन अपने फैन के इस हरकत से काफी नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटी कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं होते। चाहे कोई लड़का हो या लड़की अगर आप किसी पर अपना हाथ रखते हैं तो कोई भी असहज महसूस करता है।


Click it and Unblock the Notifications