1100 किमी साइकिल चलाकर सलमान खान से मिलने पहुंचा शख्स, जानें फिर क्या हुआ

सलमान खान इस देश के एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके स्टारडम की चमक दशकों से बढ़ती ही जा रही है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग बड़ी संख्या में है। हर वर्ग के लोग सलमान खान को अपना मानते हैं और उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर भी उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया और घर से बाहर निकल कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
अब सलमान खान का एक फैन उनसे इस कदर प्यार करता है कि उनसे मिलने के लिए लगभग 1100 किमी की यात्रा साइकिल से कर डाली। सलमान खान को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उन्होंने भी अपने फैन को निराश नहीं किया और उससे मिलने के लिए पहुंच गए। साथ ही उन्होंने अपने फैन के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।
देश के जाने माने पापाराजी फोटोग्राफर विरल भयानी (@viralbhayani) ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान अपने फैन के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान खान का फैन समीर जबलपुर से साइकिल से उनसे मिलने के लिए मुंबई पहुंचा था। अपने चहेते सुपरस्टार से मुलाकात कर आखिरकार उनकी यह यात्रा सफल साबित हुई।
समीर खुद को बचपन से सलमान खान का सबसे बड़ा फैन मानते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान 22 दिसंबर को जबलपुर से निकले थे और आखिरकार 29 दिसंबर को वो मुंबई पहुंच गए। समीर मुंबई पहुंच कर सीधे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।
सलमान खान ने समीर से बातचीत की और साथ ही उनका हालचाल पूछा। इतना ही नहीं सलमान खान ने उन्हें अपने घर खाना भी खिलाया। समीर खान और सलमान खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications