एडल्ट सन्नी की डॉक्यूमेंट्री बनायेंगी दीपा मेहता
फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा में रहने वाली पोर्न स्टार सन्नी लियोन के जीवन के सारे पलों के बारे में अब उनके चाहने वालों को बहुत जल्द पता चलने वाला है। अब आप सोचेंगे कि कैसे? तो सुनिये दरअसल खबर आ रही है कि बॉलीवुड की दिग्गज फिल्ममेकरों में से एक दीपा मेहता अब सन्नी लियोन के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन उन्हीं के भाई और फोटो जर्नलिस्ट दिलीप मेहता करेंगे।
सन्नी पर बनने वाली फिल्म की पुष्टि सन्नी के पति डेनियल वीबर ने भी कर दी है जो कि खुद सन्नी के साथ कैसाद तुस्ताद की फिल्म जैकपॉट में काम कर रहे हैं। लेकिन वीबर ने इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ भी बताने से मना कर दिया है।
सोचने वाली बात है कि बिग बॉस सीजन 4 से भारतीय सरजमीं पर कदम रखने वाली सन्नी लियोन के साथ बड़े-बड़े दिग्गज काम करना चाहते हैं। बॉक्सऑफिस पर भले ही उनकी पहली फिल्म 'जिस्म 2' ने पानी ना मांगा हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है। चाहे वह एकता कपूर हों या फिर कैजाद.. हर कोई सन्नी लियोन की तारीफ करते नहीं थकता, जिससे अंदाजा होता है कि वाकई में सन्नी लियोन में दम तो है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











