'रामलीला' की रिलीज पर दिल्ली कोर्ट ने लगायी रोक, भंसाली जायेंगे हाईकोर्ट
दिल्ली की रामलीला कमेटी की ओर से दायर की गयी याचिका में कहा गया है कि भंसाली की फिल्म 'रामलीला' में रामलीला शब्द का गंदा मजाक उड़ाया गया है। फिल्म अश्लील संवादों और अतरंग दृश्यों से भरी हुई है। दीपिका-रणवीर के लिपलॉक सीन के बीच में हनुमान जी की फोटो का प्रयोग किया गया है। इसलिए भंसाली की फिल्म को तत्काल रोका जाये।
जिसपर सुनवाई करते हुई दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने फिल्म रामलीला पर फिलहाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की रिलीज को तैयार फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करते हैं कि नहीं।
इससे पहले गुजरात, जयपुर और लखनऊ में भी फिल्म के नाम के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। गौरतलब है कि गुजरात के गांव की पृष्ठभूमि पर बनी 'रामलीला' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण,ऋचा चड्डा, गुलशन देवैह और सुप्रिया पाठक भी नजर आएंगे, फिल्म के एक गाने में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही है, यह गाना भी काफी हिट हो गया है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा था ऐसे में कोर्ट के आर्डर में फिल्म की पूरी टीम पर सकते में ला दिया।


Click it and Unblock the Notifications
