तो क्या तलाकशुदाओं की पसंद बन गये हैं मोदी?
जिलेट रेजर के विज्ञापन शूट करने पहुंची चित्रांगदा ने मोदी को आकर्षक बताया लेकिन कहा कि अगर वह बिना दाढ़ी-मूछों के रहें तो ज्यादा हैंडसम लगेंगे। मालूम हो कि चित्रांगदा सिंह का हाल ही में अपने गोल्फर पति ज्योति रंधावा से तलाक हुआ है। दोनों को शादी से एक बेटा भी है।
इससे पहले एक टीवी शो को प्रमोट करने के दौरान मल्लिका शेरावत ने भी मोदी के लिए इसी तरह की बात कही थी, मल्लिका भी तलाकशुदा हैं और एक बच्चे की मां है। लोगों का कहना है कि मोदी आज कल केवल युवाओं में ही लोकप्रिय नहीं बल्कि बॉलीवुड में खासी चर्चा में रहते हैं।
मोदी एक अभूतपूर्व व्यक्तित्व के मालिक है जिसके मोहपाश में हर कोई कैद होना चाहते हैं, इसी बात का फायदा बॉलीवुड की अभिनेत्रियां जैसे चित्रांगदा सिंह और मल्लिका शेरावत उठाती हैं। मोदी के बहाने ही सही लोग इन लोगों भी बातें करने लगते हैं।
गौरतलब है कि जिलेट का विज्ञापन इससे पहले सेक्सी नेहाधूपिया किया करती थीं जिन्होंने भी उस समय चौंका दिया था यह कहकर कि उन्हें कांग्रेस युवराज राहुल गांधी बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन अगर वह क्लीन शेव रहें तो उनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications
