रैपर हार्ड कौर पर दर्ज हुआ राजद्रोह का मुकदमा- योगी और मोहन भागवत पर की थी टिप्पणी
जब से चुनाव खत्म हुए उसके बाद से कई तरह के मामले लगातार सामने आ रहें हैं और बयानबाजी भी जबरदस्त तरीके से चल रही है। अब एक मामला सामने आया है जिसमें गायिका और रैपर हार्ड कौर पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल हार्ड कौर ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भावगत पर टिप्पणी की थी जो कि उनको भारी पड़ गई है। बता दें कि हार्ड कौर ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किए थे जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
गौरतलब है कि रैपर ने मोहन भागवत को न सिर्फ जातिवादी कहा बल्कि देश में हुई बड़ी आतंकी घटनाओं के लिए भी उन्हें और उनके संगठन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को जिम्मेदार ठहराया।

26-11 के मुंबई अटैक से लेकर पुलवामा हमले तक के लिए हार्ड कौर ने संघ को ही जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान दे दिया था।
इस मामले के बाद उनपर धारा 124A (सेडिशन), 153A, 500, 505 और 66 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। ये एफआईआर वाराणसी के वकील शशांक शेखर ने दर्ज करवाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











