मुसीबत में फंसा शिल्पा शेट्टी का परिवार, 21 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, ये है मामला
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के परिवार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे वो काफी मुसीबत में फंस सकती हैं। परहद आमरा नाम के एक बिजनेस मैन ने शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी पर आरोप लगाया है कि एक समय उनके साथ काफी अच्छे रिश्ते थे तब उन्होने उनसे 21 लाख रुपए लिए थे। ये घटना 2015 की है और अभी तक पैसे वापस नहीं किए गए हैं। इस बिजनेसमैन ने बताया कि ये पैसे उन्होने बिजनेस करने के लिए लिए थे और कहा था कि 2017 तक वापस कर देंगें लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है।
फिलहाल इस केस को लेकर बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जिसके परिणाम स्वरुप उसका केस अंधेरी कोर्ट में चल रहा है जहां पर सुनवाई हो रही है।

गौरतलब है कि पुलिस इस पूरे मामले की काफी गहनता से जांच कर रही है लेकिन शिल्पा शेट्टी इस पूरे मामले से दूर हैं। अभी तक उनका इस मामले को लेकर किसी भी तरह बयान सामने नहीं आया है।
शिल्पा शेट्टी कुछ समय पहले पति राज कुंद्रा के आईपीएल में सट्टेबाजी के कारण भी विवादों में रहीं थीं और इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। शिल्पा एक बेहद शानदार अभिनेत्री रहीं हैं और उन्होने कई फिल्मों बेहतरीन अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications