विवादित अभिनेता शाइनी अहूजा पर बनेगी बायोपिक? नौकरानी ने लगाए थे रेप के आरोप!
बायोपिक्स के इस दौर में एक के बाद एक धमाकेदार शख्सित की बायोपिक बन रहीं है। ऐसे में एक और खबर आ रही है जो कि आपको काफी ज्यादा चौकाने वाली है। बता दें कि विवादित अभिनेता शाइनी अहूजा को लेकर चर्चा है कि उनके जीवन पर फिल्म बन सकती है। गौरतलब है कि उनके ऊपर घर की नौकरानी ने रेप के गंभीर आरोप लगाए थे। इस आरोप के बाद शाइनी अहूजा का करियर पूरी तरह से खत्म हो गया था लेकिन बाद में उन्होने फिल्म वेलकम बैक से वापसी की थी।
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट की मानें तो प्रोड्यूसर कुमार मंगत शाइनी की ज़िंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। जब पब्लिकेशन ने कुमार मंगत से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वह ऐसी कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं।

गौरतलब है कि 2009 में शाइनी की नौकरानी ने बताया था कि घटना के वक्त वह और शाइनी घर में अकेले थे। शाइनी ने उसे अपने बेडरुम में बुलाया था और उसके साथ जबरदस्ती की थी।
इसके बाद से काफी ज्यादा विवाद हुआ था। बता दें कि शाइनी ने फिल्म भूल भुलैया, गैंगस्टर और लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











