सुशांत सिंह राजपूत के बाद, अब रिया चक्रवर्ती पर बनेगी बॉयोपिक फिल्म और छपेगी किताब?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 3 महीने गुजर चुके हैं, लेकिन केस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। सीबीआई, एनसीबी और ईडी अपने अपने तरीके से केस की जांच कर रही है। पैसों की हेर फेर से लेकर केस अब ड्रग्स मामले तक पहुंच चुका है। जिसे लेकर रिया चक्रवर्ती एनसीबी की हिरासत में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस केस के दौरान रिया चक्रवर्ती के विवादों और केस से जुड़ी सनसनी को देखते हुए कई फिल्ममेकर्स रिया की बायोपिक बनाने पर विचार कर रहे हैं।
सुशांत केस को भारत में ही ही नहीं इंटरनेशनल कवरेज भी मिल रही है। जिस वजह से कई फिल्ममेकर्स सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। वहीं एक्ट्रेस को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की भी बात सामने आई है।

इतना ही नहीं, बल्कि रिपोर्ट के अनुसार, एक पब्लिशिंग हाउस रिया पर एक किताब भी छापने की प्लानिंग में भी है। अभी तो पब्लिशिंग हाउस ये उम्मीद कर रहा है कि रिया अपनी तरफ की कहानी बताते हुए एक किताब लिखे ताकि वे उसे पब्लिश कर सकें।
बता दें कि रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट ने 29 सितंबर तक टाल दी है। रिया की न्यायिक हिरासत को विशेष अदालत ने 6 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था। एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती पर 'ड्रग सिंडिकेट' के सदस्य होने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि रिया ही सुशांत सिंह राजपूत के लिए कथित तौर पर कम मात्रा में ड्रग्स खरीदती थीं।
इस केस में रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय मुंबई की भायखला जेल में हैं। कोर्ट दो बार उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications