Viral Video: 80 साल की उम्र में पूरे जोश से वर्कआउट करती दिखी महिला, लोगों ने जमकर की तारीफ

Viral Video Of 80 Years Old Lady: आज के वक्त में देखने को मिलता है कि युवा लोग बेहद ही कम उम्र में अपने शारीरिक दर्द को लेकर परेशान रहते हैं। यहां तक की 25 से 30 साल वाले लोग भी भारी काम करने में कतराते हैं। लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 80 साल की एक बुजुर्ग महिला युवाओं पर भारी पड़ रही है। वह जिम में जबरदस्त वर्कआउट करते हुए देखे जा सकती हैं।
80 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने वर्कआउट से किया हर किसी को हैरान
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होता है जो कि लोगों को दंग कर देता है। आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला की वीडियो वायरल हो रही है और इसमें वह जिम में बेहतरीन वर्कआउट करती नजर आ रही है। इस बुजुर्ग महिला को देख हर कोई दंग रह गया। बता दे की फिटनेस कोच लौरा सोमर्स ने उनके एक्सरसाइज का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया।
फिटनेस कोच ने साझा किया वीडियो
फिटनेस कोच ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैं सचमुच एलेन को देखकर काफी ज्यादा हैरान हो गया। उनकी उम्र 80 साल की है और वह इसके बावजूद अविश्वसनीय रूप से बहुत मजबूत है। जिम के दौरान मेरी उनसे बात हुई क्योंकि मैं उन्हें ट्रेनिंग करते हुए देख रहा था। मैं उनकी कहानी से लोगों को रूबरू करवाना चाहता था।
वीडियो पर लोगों की आई प्रतिक्रियाएं
हालांकि आपको बता दें कि 80 साल की इस बुजुर्ग महिला के वीडियो पर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा की "खूब बढ़िया काम, आप बाकी लोगों के लिए आदर्श बन चुकी है।" एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि "वाकई लोगों के लिए आपकी मेहनत एक प्रेरणा से काम नहीं है।" बता दे कि इस वायरल वीडियो पर 82 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। जिसको 5 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











