9वीं फेल रिंकू सिंह बने शिक्षा विभाग में अफसर, बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं योगी आदित्यनाथ!

Rinku Singh Yogi Adityanath- किस्मत कब पलटी मार देगी कोई नहीं जानता है। इसका जीता जागता सुबूत क्रिकेटर रिंकू सिंह है। एक मिडिल क्लास फैमिली के इस लड़के ने केकेआर में खेलकर इंडियन क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है।
इसके बाद उनकी शादी अब सपा सांसद से प्रिया सरोज से होने वाली है। हाल ही में वो नए बंगले में शिफ्ट हुए हैं। रिंकू सिंह की लाइफ काफी शानदार चल रही है। उनके जिंदगी का एक ही अधूरा पहलू था और वो थी शिक्षा।
लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि उनको शायद इस बात का एहसास नहीं होगा कि वो महज 8वीं तक ही पढ़े हैं। जी हां, रिंकू सिंह की एक तस्वीर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रिंकू सिंह काफी खुश हैं। बता दें कि रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री ने एक ऐसा तोहफा दिया है जिसकी उम्मीद रिंकू ने शायद ही की होगी।
बेसिक शिक्षक अधिकारी बनाया
जी हां, खबरें हैं कि रिंकू सिंह को योगी आदित्यनाथ ने खेल कोटे से शिक्षा विभाग में अफसर बना दिया है। अब वो बेसिक शिक्षा अधिकारी के तौर पर काम करेंगे। हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद रिंकू सिंह और योगी आदित्यनाथ को लेकर लोग मिली जुली बातें कर रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो किसी का कहना है कि, इतना कम पढ़े लिखे इंसान को बेसिक शिक्षा अधिकारी नहीं बनाना चाहिए।
क्या बोले लोग?
रिंकू सिंह की इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''क्या चल रहा है इसको खुद इंग्लिश नहीं आती 8वीं फेल है और ऊपर से शिक्षा विभाग में अफ़सर बनाया।'' एक ने लिखा, ''सांसद पति बनने के फायदे ही फायदे।'' एक ने लिखा, ''अंधेर नगरी चौपट राजा।'' एक ने लिखा, ''ये हाल है हमारे देश का जिन पदों के के लिए बच्चे वर्षों दिन रात मेहनत करते है उन शिक्षित पदों को एक अनपढ़ बिना कोई योग्यता के कुछ मिनटों में पा लेता है।'' एक का कहना है, ''रिंकू को क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications