..................... 98k followers in 8 hours: The dramatic rise in Ananya Panday's Instagram following - Hindi Filmibeat

अनन्या पांडे के इंस्टाग्राम में 8 घंटे में 98000 फॉलोर्स बढ़े, चौंकाने वाला आकड़ा

अनन्या पांडे जब से करण जौहर की अगली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए फाइनल हुई है तब से वो लगातार सुर्खियों में चल रही है। बता दें कि अनन्या के इंस्टाग्राम अकाउंट में एक चौकाने वाला काम हुआ है। दरअसल रात भर में अनन्या के फॉलोवर्स की संख्या बढ़कर 98 हजार हो गई जो कि किसी जादू से कम नही है।

बता दे कि अनन्या इस बात से काफी ज्यादा खुश है। बता दे कि जबतक अनन्या के बारे मे ये ऐलान नहीं हुआ थी कि वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर में है तब तक उनके फॉलोवर्स की संख्या सिर्फ 1901 थी।

Ananya pandey, student of the year 2, अनन्या पांडे, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2

उसके बाद से ही इनकी संख्या बढ़कर 98000 हो गई और ये कारनामा सिर्फ 8 घंटे में हुआ है। अनन्या पांडे अभिनेता चंकी पांडे की बेटी है और इस बात को लेकर चंकी पांडे भी बेहद खुश है।

उनका कहना है कि बेटी को इस तरह से स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पोस्टर में देखकर वो काफी ज्यादा खुश हुए थे। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए चंकी ने कहा था कि बेटी के पहली फिल्म को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपनी पहली फिल्म करने जा रहे हो।

बीते दिन चंकी पांडे का ये बयान समाचारों की सुर्खियां बना हुआ था। बता दे कि अनन्या का पहला पोस्टर देखने के बाद से ही लोग अनन्या के लिए पागल हो गए है और उनको काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिलहाल अनन्या इस फिल्म की तैयारी कर रही है। फिल्म में अनन्या के अलावा अभिनेता टाइगर श्रॉफ लीड रोल निभाते हुए नजर आने वाले है। इसके अलावा फिल्म मे एक और डेब्यू एक्ट्रेस तारा सूतारिया नजर आएगी।

बता दें कि तारा की भी फैन फॉलोविंग काफी अच्छी है। टाइगर श्रॉफ की हालिया रिलीज फिल्म बागी 2 ने ऐसा धमाका किया था कि फैंस ने टाइगर को सिर आँखों पर बैठा लिया है।

फिलहाल टाइगर इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है क्योंकि फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के बारे में कहना है कि फिल्म तीनों के लिए काफी बड़ी और करियर को सेट करने वाली साबित होने वाली है।

पहली वाली फिल्म में करण जौहर ने तीन नए लोगों को मौका दिया था जो कि इस समय इंडस्ट्री में छाए हुए है। उनका नाम वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट है।

अब देखना ये है कि इस फिल्म का क्या अंजाम होता है और ये तीनो भी पहले सुपरस्टार्स की तरह चमक पाएंगें या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X