98 साल के दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, फैमिली फ्रेंड ने दिया हेल्थ अपडेट
एक महीने के अंदर दूसरी बार बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल में फिर से भर्ती करवाया गया। तबीयत बिगड़ने के बाद दिलीप कुमार को हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। अब दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने सोशल मीडिया पर बताया कि एक्टर की तबीयत कैसी है और क्यों उन्हें फिर से अस्पताल में एडमिट करवाया गया।
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से फैजल फारूकी ने एक्टर की हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिलीप साहब को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 98 साल की उम्र में आने वाली दिक्कतों की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया। आप सभी की दुआएं की सराहना करते हैं।

इस ट्वीट के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब दिलीप कुमार की तबीयत पहले से बेहतर है। हो सकता है कि जल्द ही दिलीप कुमार को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाए। लेकिन अभी इस बारे में दिलीप कुमार की फैमिली में से किसी ने जानकारी नहीं दी है।

दिलीप कुमार को फिर से सांस लेने में परेशानी हुई
अस्पताल के सूत्रों ने दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में भी बताया। सूत्रों का कहना है कि बुधवर को दिलीप कुमार को फिर से सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

दिलीप कुमार की उम्र
सूत्रों ने बताया कि परिवार उनकी उम्र को देखते हुए कोई रिस्क नहीं लेना चाहता इसीलिए बुधवार को फिर से एक्टर को भर्ती करवाया गया। बता दें दिलीप कुमार 98 साल के हो गए हैं और वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती करवाया गया
बता दें पिछले महीने में दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और इसके बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

आईसीयू में भर्ती
पिछले महीने भी दिलीप कुमार की तबीयत इतनी खराब थी कि वह आईसीयू में भर्ती हुए थे। हालांकि कुछ दिन बाद वह ठीक हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











