टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन की डेब्यू को पूरे हुए 9 साल, साजिद नाडियाडवाला ने बधाई देते हुए कही ये बात!

9 years to Tiger Shroff- Kriti Sanon debut: साजिद नाडियाडवाला ने 2014 में आई अपनी फिल्म 'हीरोपंती' के साथ बॉलीवुड को टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन के रूप में दो टैलेंटेड सुपरस्टार्स दिए। आज जब फिल्म ने अपनी रिलीज के 9 साल पूरे कर लिए हैं, तो निर्माता ने दोनों सितारों को बधाई दी है।
'हीरोपंती' के साथ-साथ सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। जहां टाइगर आज इंडस्ट्री में सबसे कम उम्र के एक्शन सुपरस्टार में से एक हैं, वहीं कृति लीड एक्ट्रेसेस की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है।
कोई शक नहीं कि बतौर मेंटर साजिद नाडियाडवाला के लिए बेहद गर्व की बात है जिन्होंने उन्हें हीरोपंती में ब्रेक दिया। इस बारे में बोलते हुए निर्माता ने कहा, "आप दोनों को जन्म देने पर गर्व है!"।
हीरोपंती के साथ साजिद नाडियाडवाला ने देश को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की एक ब्लॉकबस्टर ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी दी। जबकि दोनों की देश भर में एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, दर्शक दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए भी हमेशा उत्सुक रहते हैं। दोनों सितारे जल्द ही फिल्म गणपथ में साथ दिखने वाले हैं।
टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो.. फिलहाल कृति अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस विकास बहल की 'गणपथ' और राजेश कृष्णण की 'द क्रू' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ करीना कपूर और तबू होंगी।
वहीं, टाइगर श्रॉफ गणपथ के अलावा बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। इसके बाद को निर्देशक जगन शक्ति के साथ ही एक एक्शन फिल्म कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












