श्रद्धा कपूर के करियर को पूरे हुए 9 साल - देखिए 9 सालों में बारिश में कितना भीगीं, भीगी भागी तस्वीर
श्रद्धा कपूर ने यशराज फिल्म्स की लव का दी एंड के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। और आज बॉलीवुड में उनके करियर को 9 साल पूरे हो चुके हैं। इन 9 सालों में श्रद्धा ने कुछ शानदार फिल्में दीं ।
लेकिन मज़ेदार बात ये है कि इन 9 सालों में श्रद्धा कपूर जितना बारिश में कोई और नहीं भीगा है। दिलचस्प ये भी है कि उनकी ये भीगी भागी तस्वीरें अकसर वायरल रहती हैं।

श्रद्धा कपूर ने यशराज फिल्म्स के साथ शुरूआत तो की लेकिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। तब तक यशराज के साथ श्रद्धा कपूर तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी थीं।
इसी बीच श्रद्धा कपूर को आशिकी 2 ऑफर हुई और उन्होंने यशराज का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। यही कारण है कि श्रद्धा कपूर, यशराज फिल्म्स में बैन हैं। लेकिन उनके इस फैसले के बाद उनका करियर पटरी पर आ गया।


Click it and Unblock the Notifications
