..................... फिल्म कॉकटेल के 9 साल- दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अनुभव | 9 years of Cocktail: Deepika Padukone says, playing Veronica was a turning point for her - Hindi Filmibeat

'कॉकटेल' के 9 साल- दीपिका पादुकोण ने इसे बताया अपनी सबसे खास फिल्म, शेयर किया अनुभव

साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' युवाओं के बीच काफी चर्चित रही थी। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर इस फिल्म की रिलीज को आज 9 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, "वेरोनिका हमेशा मेरे द्वारा निभाए गए सबसे खास किरदारों में से एक रहेगी।"

दीपिका पादुकोण ने 13 साल के करियर में कई बेहतरीन किरदारों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है। लेकिन एक परफॉर्मेंस जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट है, वह है 'कॉकटेल' में 'वेरोनिका' का किरदार निभाना। यह बात खुद दीपिका भी मानती हैं।

9 years of Cocktail- Deepika Padukone

फिल्म के बारे में बात करते हुए, दीपिका ने कहा, "मैंने हमेशा माना है कि जब आप अपने हर किरदार में खुद का एक छोटा सा हिस्सा डालते हैं, तो आप उस करैक्टर का एक हिस्सा हमेशा अपने साथ रखते हैं। वेरोनिका हमेशा मेरे द्वारा निभाए गए सबसे खास पात्रों में से एक रहेगी; जिसने मेरे लिए प्रोफेशनली रूप से बहुत कुछ बदल दिया है और मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X