'83 की शूटिंग खत्म- एक साथ पार्टी करते दिखे रणवीर- दीपिका, तस्वीरें और वीडियो VIRAL

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83 के एक बड़े हिस्से की शूटिंग लंदन में करने के बाद, अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अन्य कलाकारों के साथ मुंबई में फ़िल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। पूरी टीम इस फिल्म को उत्साह मना रही है।

भारत की पहले क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित इस फ़िल्म में रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि दीपिका उनकी रील पत्नी रोमी देव के किरदार में नज़र आएंगी। दीपिका इस फ़िल्म के लिए इतनी उत्साहित हैं कि उन्होंने इस स्पोर्ट्स फ़िल्म को सह-निर्माण करने का फैसला लिया है। और अब शूट खत्म होने के बाद, उन्होंने सभी कलाकारों और क्रू को एक पार्टी भी दी है।

Deepika Padukone- Ranveer Singh

करीबी सूत्रों की माने तो.. दीपिका फ़िल्म '83 की शूटिंग के सफ़र का जश्न मनाना चाहती थीं। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से लिखित पत्र के साथ टीम से सभी सदस्यों को पार्टी के लिए आमंत्रित किया।

अभिनेत्री ने पत्र में लिखा है, "Member of team '83, Over the last several months iconic moments have been re-lived and memories have been etched in our hearts forever.
I am beyond proud to be a part of a team that is driven by love, passion, enthusiasm and eternally grateful for your contribution.
And for this, I would like to invite you to a celebration!
Lots of Love,
Deepika Padukone"

1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत का पता लगाने के लिए, कबीर खान की आगामी निर्देशन में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म '83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।

देश की "सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म" के रूप में आ रही फ़िल्म '83 को 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ किया जाएगा। बहरहाल, फिल्म की रैप अप पार्टी से रणवीर और दीपिका की कुछ मजेदार रोमांटिक वीडियोज़ बाहर आए हैं। यहां देखिए झलक-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X