83 द फिल्म के मेकर्स और दीपिका पादुकोण पर लगा धोखाधड़ी का आरोप? दर्ज हुआ केस!
रणवीर सिंह की फिल्म 83 को लेकर लंबे समय से चर्चा है और इसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है। लेकिन अब इस फिल्म से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि चौकाने वाली है। दरअसल फिल्म '83 कानूनी परेशानी का सामना कर रही है, मेकर्स को लेकर ये विवाद सामने आया है और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी इसमें लिया जा रहा है।
दीपिका का नाम इसलिए घसीटा जा रहा है क्योंकि वो भी इस फिल्म के मेकर्स में से एक हैं। Indiatoday.in की एक खबर के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात स्थित फाइनेंसर ने मुंबई में अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उन्होने कबीर खान की 83 द फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उस फाइनेंसर का आरोप है कि उनकी कंपनी ने 16 करोड़ रुपए का निवेश किया था और उनको बाद में अच्छा रिटर्न देने का वादा किया गया था।

एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी के हवाले से कहा गया
रिपोर्ट में एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी के हवाले से कहा गया है कि उनके मुवक्किल एफजेडई ने '83' के सभी निर्माताओं के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आधार पर आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद से ये मामला खबरों में है और लोग काफी चौंक गए हैं।

विश्वकप आधारित है
इस फिल्म की बात करें तो ये 1983 में हुए उस विश्वकप आधारित है जो कि भारत जीता था। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया है।

ढेर सारे किरदार
इसके अलावा फिल्म में ढेर सारे किरदार नजर आने वाले हैँ। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में पति पत्नी का किरदार निभाया है।

ट्रेलर ने रिकॉर्ड बनाया
इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर बात करें तो, इसके रिलीज के बाद ट्रेलर ने रिकॉर्ड बनाया था और लोग इसको काफी प्यार दे रहे थे।

स्पोर्ट्स फिल्म
रणवीर सिंह इस तरह की स्पोर्ट्स फिल्म का हिस्सा पहली बार बन रहे हैं। ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि उन्होने कपिल देव को काफी पढ़ा है।


Click it and Unblock the Notifications