..................... 83- Ranveer singh and his team working hard in Dharmshala stadium - Hindi Filmibeat

83- धर्मशाला स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं रणवीर सिंह और टीम- देखिए जबरदस्त वीडियो

रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 को लेकर काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और लगातार कपिल देव से ट्रेनिंग ले रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 1983 में जीते गए पहले क्रिकेट विश्वकप के ऊपर आधारित है और इसको कपिल देव की बायोपिक भी कहा जा रहा है। इस समय एक वीडियो रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है जिसको देखकर आपको समझ में आ जाएगा कि रणवीर सिंह और उनकी पूरी टीम किस तरह से मेहनत कर रही है।

इस वीडियो में मशहूर धर्मशाला स्टेडियम दिखाया गया है जहां पर सभी पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कपिल देव रणवीर सिंह को बैटिंग ट्रेनिंग दे रहे थे।

ranveer singh, रणवीर सिंह

इस वीडियो को जब दीपिका ने देखा था तो काफी भावुक हो गईं थीं। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मधु मंटेना द्वारा निर्मित कबीर खान की यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी।

फिल्म में रणवीर खुद कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे, जिनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। इस विश्व कप ने भारतीय क्रिकेट टीम को पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी। फिलहाल आप देखिए वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X