फ़िल्म '83 का नया पोस्टर रिलीज़- पिता संदीप पाटिल की भूमिका में दिखे चिराग पाटिल
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83 के बैक टू बैक पोस्टर रिलीज किये जा रहे हैं। हर दिन नए खिलाड़ी का लुक रिवील किया जा रहा है। फिल्म के नए पोस्टर में चिराग पाटिल का लुक रिवील किया गया है, जिसे देखकर आपकी आंखें भी धोखा खा जाएंगी। चिराग फिल्म में 'मुंबई का सैंडस्टॉर्म' नाम से प्रसिद्ध अपने पिता संदीप पाटिल की भूमिका निभा रहे हैं। चिराग को अपने दिग्गज क्रिकेटर पिता संदीप पाटिल का चार्म बरकरार रखते देखना बेहद रोमांचक है।
83 के निर्माताओं द्वारा सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के. श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम और यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना का पहला लुक पोस्टर शेयर किया गया है।

'83 के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल का पहला लुक शेयर किया है और लिखते है,"A mighty batsman who could overpower his competition 🏏💥 Presenting the next devil, Mumbai ka Sandstorm - #SandeepPatil 🏆
#ThisIs83".
जैसे-जैसे फिल्म रिलीज़ की ओर बढ़ रही है, मेकर्स ने 1983 की टीम के पहले लुक की सीरीज़ के साथ प्रचार शुरू कर दिया है, जिसने ऐतिहासिक जीत के साथ खुशी से रंग भर दिए थे।
रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण यहां कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में एक कैमियो अवतार में दिखाई देंगी।
अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्मों में से एक, 83.. मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है। फ़िल्म से रणवीर सिंह के फर्स्ट लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव प्रतिष्ठित नटराज पोज़ में नज़र आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है। फिल्म 10 अप्रैल 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications
