रणवीर सिंह की फ़िल्म '83 का नया पोस्टर रिलीज़- आदिनाथ कोठारे बने दिलीप वेंगसरकर
कबीर सिंह के निर्देशन में बनी फ़िल्म '83 के फर्स्ट लुक पोस्टर सीरीज़ से प्रत्येक पोस्टर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। नए पोस्टर में दिलीप वेंगसरकर की भूमिका में आदीनाथ एम कोठारे नज़र आ रहे है। अपनी बेबाक़ बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाने वाले पूर्व क्रिकेट दिग्गज दिलीप वेंगसरकर को गेंदबाज 'कर्नल' कहा करते थे क्योंकि मैदान पर उनका अपना एक अलग चार्म था।
हाल ही में, 83 के निर्माताओं द्वारा सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन, के श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, यशपाल शर्मा की भूमिका में जतिन सरना, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, कीर्ति आज़ाद के रूप में दिनकर शर्मा, रोजर बिन्नी के रूप में निशांत दहिया, मदन लाल की भूमिका में हार्डी संधू, सैयद किरमानी के रूप में साहिल खट्टर और बलविंदर सिंह संधू के रूप में अम्मी विर्क का पहला लुक पोस्टर शेयर किया गया है।

'कर्नल' के रूप में इन्हें संबोधित करते हुए, निर्माताओं ने '83 से नए पोस्टर साझा किया और लिखते हैं, "Known for his extraordinary batting skills, darr se toh inhe bowlers Colonel bulate hai. Presenting the next devil, #DilipVengsarkar! #ThisIs83".
रणवीर सिंह ने भी पोस्टर शेयर किया है और लिखते हैं, "THE COLONEL !! The finest exponent of the drive and the finest gentleman cricketer 🏏🏆 Presenting @adinathkothare as DILIP VENGSARKAR "..
अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्म में से एक, 83 मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है।
फ़िल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी है जिसमें वह कपिल देव प्रतिष्ठित नटराज पोज़ में नज़र आये थे। और हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का लोगो भी साझा किया गया है। फिल्म 10 अप्रैल 2020 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications
