भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 जीत जाती है तो 2019 वर्ल्ड कप पर फिल्म FINAL

फ़िल्म '83 के निर्माता मधु मंटेना ने एक नया खुलासा किया है जिस जानकर बॉलीवुड के साथ साथ क्रिकेट फैंस भी उत्साहित हो जाएंगे। प्रोड्यूसर ने कहा कि जिस तरह 1983 क्रिकेट विश्व कप पर फिल्म बन रही है, उसी तरह यदि भारत इस साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतता है, तो एक और क्रिकेट फिल्म बनाई जाएगी जो 2019 की जीत को सिल्वर स्क्रीन पर दर्शाएगी।

निर्माता ने बताया, 'हम 1983 की जीत पर फिल्म बना रहे हैं। '83 के बाद, अगर भारत इस साल 2019 में विश्व कप जीतता है, तो हम इस जीत पर भी एक फिल्म जरूर बनाना चाहेंगे।'

83 movie

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने आगे बताया, 'फिल्म के लिए बातचीत शुरू हो चुकी है, जहां मधु फिल्म को बनाने के लिए बेहद उत्साहि हैं। उन्होंने इस नई परियोजना पर आगे भी बातचीत शुरू कर दी है।' बता दें, विश्व कप 2019 में अब तक भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने अब तक सभी मैच जीते हैं।

रणवीर सिंह फ़िल्म '83 की बात करें तो फिल्म में वो कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। जबकि दीपिका होंगी उनकी पत्नी रोमी भाटिया। तीन भाषाओं में रिलीज फिल्म '83 रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।

फिल्म की क्रिकेट टीम में रणवीर सिंह के साथ बलविंदर सिंह संधू के रूप में अम्मी विर्क, सैयद किरमानी के रूप में साहिल खट्टर, कृष्णमाचार्य श्रीकांत के रूप में जिवा, दिलीप वेंगसरकर के रूप में आदिनाथ कोठारे, सुनील गावरस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, यशपाल शर्मा के किरदार में जतिन सरना, रॉजर बिन्नी के रूप में विजय वर्मा और प्रबंधक पीआर मान सिंह के रूप में पंकज त्रिपाठी दिखेंगे।

देश की यह सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X