..................... 83 is a great tribute to the moment in Indian history that changed everything: Ranveer Singh on 83 trailer | '83 भारतीय इतिहास के उस पल को महान श्रद्धांजलि है जिसने सब कुछ बदल दिया': ट्रेलर को सराहे जाने पर रणवीर सिंह - Hindi Filmibeat

'83 भारतीय इतिहास के उस पल को महान श्रद्धांजलि है जिसने सब कुछ बदल दिया': ट्रेलर को सराहे जाने पर रणवीर सिंह

83 के ट्रेलर को मिल रही अभूतपूर्व वैश्विक प्रशंसा से सुपरस्टार रणवीर सिंह आश्चर्यचकित हैं। फिल्म में रणवीर ग्रेट लीजेंडरी क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने 1983 के विश्व कप में अंडरडॉग यूनिट को लीड किया था।

कपिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर फाइनल में बेहद मजबूत मानी जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम को हराया था। यह भारत की पहली विश्व कप जीत थी और इसने भारत को एक देश के रूप में ग्लोबल स्टेज पर ला खड़ा किया।

Ranveer Singh

किसी भी किरदार में समा जाने के अपने टैलेंट के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर, ने अपने काम से फिर से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अपनी शिद्दत भरी तैयारी से वह सही मायने में बॉडी और स्पिरिट से कपिल देव बन गए हैं। इसके लिए वह कपिल के होमटाउन भी गए और उनके घर पर भी रहे।

अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखे गए एक दिली नोट में, रणवीर कहते हैं, "देश भर के और देश के बाहर के फिल्म प्रशंसकों, हमारी फिल्म बिरादरी व प्रेस को धन्यवाद... समाज के सभी क्षेत्र और पीढ़ी के लोगों ने फिल्म ke trailer को सराहा है, और हम कृतज्ञता और खुशी से भर गए हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है - यह भारतीय इतिहास के उस पल को गौरवपूर्ण श्रद्धांजलि है जिसने बहुत कुछ बदल दिया!"

उन्होंने आगे कहा, "यह 1983 की भारतीय क्रिकेट टीम-'कपिल्स डेविल्स'! की महान उपलब्धि के बारे में है। ये लोग लीजेंड्स हैं, बड़े पर्दे पर उनकी आइकॉनिक स्टोरी के सिनेमैटिक प्रेजेंटेशन का हिस्सा बनना सम्मान की बात है! एक बार फिर, आपके उदार और प्यार भरे संदेशों के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद! कप्तान कबीर खान, आपने इसी का सपना देखा था! तारीफ स्वीकार करें!"

फिल्म 83 का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं और यह 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज होने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X