83 फर्स्ट रिव्यू- रणवीर सिंह की फिल्म देख सुचित्रा कृष्णमूर्ति और पलक मुच्छल ने दिया रिएक्शन!

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 83 की स्क्रीनिंग हाल ही में हुई है। 83 के निर्माताओं ने रविवार को रात में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी और इस मौके पर कई सितारे फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे। कबीर खान की ये फिल्म काफी शानदार होने वाली है और फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 83 का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है। हम बात कर रहे हैं सितारों के द्वारा इस फिल्म के रिएक्शन की।

इस मौके पर पहुंचे सितारों में अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सिंगर पलक मुच्छल शामिल थीं। इस फिल्म को देखने के बाद दोनों का रिएक्शन सामने आया है।

83 the film, ranveer singh, deepika padukone, 83 द फिल्म, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल में हैं जो कि कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेत्री सुचित्रा ने ट्विटर पर अपना रिव्यू लिखा है। ऐसा कहा जा रहा है कि सितारों को फिल्म काफी पसंद आई है। सुचित्रा ने लिखा,

सुचित्रा कृष्णमूर्ति का रिएक्शन

सुचित्रा कृष्णमूर्ति का रिएक्शन

"अब 83 देख रही हूं। ओह माई गॉड ये सच्चा जादू है। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं वास्तव में वहां हूं !! वाह। ब्रावो। और यह एक छक्का है!!! टीम 83 ने इसे पार्क से बाहर मारा!!! गर्व हर भारतीय के लिए महसूस करते हुए, फिल्म ने मुझे उदासीन उत्साह महसूस करवाया है- यह बस शानदार है। कपिल देव पाजी तुस्सी ग्रेट हो। टेक ए बो। वाह। मजा आ गया।''

पलक मुच्छल ने लिखा

पलक मुच्छल ने लिखा

इसके अलावा सिंगर पलक मुच्छल ने लिखा है.. "अभी-अभी फिल्म 83 देखना समाप्त किया। कबीर खान, रणवीर सिंह और अविश्वसनीय टीम द्वारा 1983 के विश्व कप में भारत की शानदार जीत के लिए ऐसा सम्मानजनक ट्रिब्यूट। ! असली अनुभव! #ThisIs83."

लगातार रिएक्ट कर रहे हैं

लगातार रिएक्ट कर रहे हैं

इसके बाद फैंस इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उनको फिल्म की रिलीज का इंतजार है। दरअसल फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लिए पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स ने काफी ज्यादा मेहनत की है।

सुपरहिट साबित हो सकती है

सुपरहिट साबित हो सकती है

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म काफी बड़ी सुपरहिट साबित हो सकती है। साल 1983 के क्रिकेट विश्वकप को जीतकर भारत ने पहली बार इस खेल की दुनिया में इतिहास रच दिया था।

कपिल देव की पत्नी रोमा का किरदार

कपिल देव की पत्नी रोमा का किरदार

ये वो कारनामा था जिसकी उम्मीद खुद खिलाड़ियों को भी नहीं थी। फिलहाल फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, दीपिका पादुकोण ने फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमा का किरदार निभाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X