83 की रिलीज़ डेट अनाउंस, रणवीर सिंह लेंगे क्रिसमस पर आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की जगह
महाराष्ट्र ने आखिरकार 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खोलने का फैसला कर लिया है और सूर्यवंशी के बाद इस साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार कराने वाली फिल्म 83 की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया गया है। रणवीर सिंह स्टारर ये कबीर खान फिल्म 25 दिसंबर यानि कि क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
गौरतलब है कि आधिकारिक रूप से क्रिसमस, आमिर खान और उनकी फिल्मों के लिए बुक रहता है और इस साल भी लाल सिंह चड्ढा के लिए बुक था। जैसे ही आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा पोस्टपोन की, रणवीर सिंह की फिल्म ने ये मौका ले लिया।

रिलायंस इंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है और कोरोना काल में कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस फिल्म को सीधा डिजिटल रिलीज़ करने के लिए मोटी रकम ऑफर की। लेकिन 83 की टीम टस से मस नहीं हुई। कबीर खान का कहना था कि ये फिल्म केवल बड़े परदे पर देखने के लिए बनी है और इसे वैसे ही देखना चाहिए।
क्रिकेट प्रेमियों को निराश ना करते हुए 83 की थिएटर रिलीज़ के लिए हर कोई इंतज़ार करने को तैयार था। और अब आखिरकार कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ थिएटर के स्टेडियम में छक्का लगाने आ रहे हैं। गौरतलब है कि क्रिसमस हमेशा से बॉलीवुड के लिए सुनहरा मौका रहा है। देखिए पिछले दशक की फिल्मों का क्रिसमस बॉक्स ऑफिस।

दबंग 3 - 2019
ये फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों की खींचने में सफल नहीं रही। क्रिसमस के दिन भी फिल्म ने ज़्यादा कमाई ना करते हुए 15 करोड़ का कलेक्शन दिया था। फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज़ हुई थी।

2018 - ज़ीरो
क्रिसमस के दिन फिल्म ने केवल 10 करोड़ की कमाई की। वहीं शाहरूख खान के कमबैक की आस लगा रखे लोगों ने अब उम्मीद छोड़ दी है। लेकिन अब भी उनके फैन्स उनके कमबैक का इंतज़ार कर रहे हैं।

टाईगर ज़िंदा है - 2017
सलमान खान और कैटरीना कैफ की ये फिल्म 22 दिसंबर 2017 को रिलीज़ हुई थी और इसने चौथे दिन यानि कि 25 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था अली अब्बास ज़फर ने।

दंगल - 2016
आमिर खान की फिल्म रिलीज़ हुई 23 दिसंबर 2016 को। रविवार यानि कि क्रिसमस के दिन फिल्म ने 42 करोड़ की कमाई की जो कि बॉलीवुड और आमिर खान, दोनों का ही सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन था, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पहले तक।

बाजीराव मस्तानी - 2015
संजय लीला भंसाली की ये फिल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज़ हुई थी। क्रिसमस के दिन, फिल्म का दूसरा शुक्रवार था और इसने 12 करोड़ की कमाई की थी।

दिलवाले - 2015
संजय लीला भंसाली से बॉक्स ऑफिस पर भिड़े थे शाहरूख खान। रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ की कमाई की थी। कुल मिलाकर, 2015 के क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस ने कुल 20 करोड़ की कमाई की थी।

पीके - 2014
आमिर खान की पीके 19 दिसंबर 2014 को रिलीज़ हुई थी। क्रिसमस के दिन, यानि कि रिलीज़ के सातवें दिन, फिल्म ने 27 करोड़ की कमाई की थी।

धूम 3 - 2013
आमिर खान की धूम 3, 20 दिसंबर, 2013 को रिलीज़ हुई थी। क्रिसमस पर यानि कि रिलीज़ के पांचवे दिन, फिल्म ने 25 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।

दबंग 2 - 2012
सलमान खान की दबंग 2, शाहरूख खान की ज़ीरो की तरह ही 21 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने क्रिसमस के दिन, 15 करोड़ की कमाई की थी।

डॉन 2 - 2011
शाहरूख खान की डॉन 2, 2011 में 23 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी। क्रिसमस के दिन, रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











