रणवीर सिंह ने 83 फिल्म से शेयर किया नया लुक - तमिल एक्टर जीवा का के.श्रीकांत लुक
रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म 83 की पूरी टीम से दर्शकों को मिलवा रहे हैं। आज उन्होंने फैन्स के सामने के श्रीकांत का पहला लुक शेयर किया। फिल्म में के.श्रीकांत की भूमिका में दिख रहे हैं तमिल एक्टर जीवा। फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
जीवा तमिल एक्टर हैं जो डेविड, गोरिल्ला, की, कवलई वेंडम जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। फिलहाल वो अपनी फिल्म जिप्सी की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। 83 से वो अपना हिंदी फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं।

कबीर खान की ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को कबीर खान, मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और दीपिका पादुकोण मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं फिल्म को बैंकरोल कर रही है रिलायंस इंटरटेनमेंट।
जानिए फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications