..................... 80 year old Javed Akhtar romantic dance with shabana Azmi on her 75th birthday, most trending video on internet - Hindi Filmibeat

बीवी के 75वें जन्मदिन पर जावेद अख्तर पर चढ़ी जवानी, शबाना संग किया ऐसा रोमांटिक डांस कि देखते रह गए मेहमान...

Javed Akhtar-Shabana Azmi Dance Video

Javed Akhtar-Shabana Azmi Dance Video: हिंदी सिनेमा जगत की उम्दा कलाकार शबाना आजमी का 18 सितंबर को 75वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर पति जाने माने स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने पत्नी के लिए एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर बॉलीवुड की तमाम लीजेंड कलाकारों को एक ही छत के नीचे देखा गया। बता दें कि इस पार्टी में हिट एक्ट्रेस रेखा, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडकर, महीप कपूर, फराह खान के साथ ही नामी सिंगर सोनू निगम, पॉपुलर डायरेक्टर करण जौहर समेत तमाम नामी हस्तियां दिखीं।

पत्नी संग किया रोमांटिक डांस

शबाना आजमी के 75वें जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने भी शाबना को सरप्राइज दिया। इस खास मौके पर जावेद अख्तर ने पत्नी का हाथ पकड़कर 'प्रिटी लिटिल बेबी' गाने पर इस तरह डांस किया कि लोग तो बस दोनों को देखते ही रह गए। दोनों का प्यार और दोनों का बॉन्ड इस डांस वीडियो में नजर आ रहा है। दोनों एक दूसरे के डांस में खोए दिख रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर और शबाना आजमी का यह डांस वीडियो छा गया है। इस वीडियो देख लोग तो तारीफ के पूल बांध रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- मानना पड़ेगा आपका जवाब नहीं जावेद साहब। वहीं दूसरे ने लिखा- इस उम्र में दोनों का प्यार ही है जो एक दूसरे का सहारा है।

जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं शबाना आजमी

आपको बता दें कि जावेद अख्तर की पहली शादी 1972 में हनी ईरानी से हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों का तलाक 1985 में हो गया था। हनी से तलाक होने के बाद जावेद अख्तर ने दूसरी शादी बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस रह चुकीं शबाना आजमी से 1984 में की थी। बता दें कि जावेद अख्तर और हनी ईरानी को दो बच्चे हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर। जोया और फरहान से शबाना आजमी का काफी अच्छा बॉन्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X