'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' के 8 साल- वरुण धवन ने अपने डेब्यू को किया याद, फैंस के लिए लिखा खास पोस्ट

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर को रिलीज हुए आज 8 साल हुए हैं। इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, लिहाजा इन सभी सितारों के लिए ये फिल्म काफी खास और दिल के करीब है। वरुण धवन ने अपनी 8 साल के फिल्मी सफर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए पोस्ट शेयर किया है और फैंस को धन्यवाद कहा है।

Varun Dhawan

वरुण ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "आपके और मेरे बीच यह यात्रा शुरू हुए 8 साल हो गए हैं। मुझ पर विश्वास करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे याद है मैंने हर शहर मैं दौरा किया। सभी लेटर, उपहार, टैटू और सबसे महत्वपूर्ण रूप से प्यार मिला। जब मैं हंसा तो आप भी हंसे.. जब मैं रोया था,आप भी रोए। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि मैंने जो किया है आपने सराहा है। सुरक्षित रहें सभी को प्यार , आपका वरुण। "

कोई शक नहीं वरुण आद बॉलीवुड के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं। वरूण धवन को आज के ज़माने का सलमान खान कहा जाता है क्योंकि उनके करियर में सब कुछ फर्स्ट क्लास है। 8 साल के करियर में वरूण धवन ने जबरदस्त सक्सेस रेट दिखाया है जो कोई एक्टर नहीं दिखा।

2019 में आई कलंक से पहले वरुण के करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं थी। साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ दि ईयर की रिलीज के साथ वरुण धवन ने बॉलीवुड में एंट्री ली और लगातार 11 हिट फिल्में अपने नाम की थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X