‘शाहरुख खान को पता था कि जब तक है जान फिल्म यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म है!’

हिट रोमांस 'जब तक है जान' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के बीच गजब की केमिस्ट्री थी और कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने 'इश्क शावा' गाने के अंदर उनके ऑन-स्क्रीन रोमांस में अपना तड़का लगा दिया था। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' की 8वीं सालगिरह पर वैभवी बता रही हैं कि कैटरीना और एसआरके ने लीजेंडरी डाइरेक्टर की इस बेहद खास और आखिरी फिल्म में किस तरह अपनी पूरी जान लगा दी थी।

वैभवी बताती हैं, "मेरी नजर में तो कैटरीना और एसआरके दोनों ने इस गाने पर खास तौर से बड़ी मेहनत की थी, क्योंकि यह बहुत-बहुत ज्यादा स्पेशल फिल्म थी। उन्हें पता था कि यह यश अंकल की आखिरी फिल्म है क्योंकि इस फिल्म के बाद उन्होंने अपने रिटायर होने का ऐलान करने का मन बना लिया था। तो हम सभी अपनी जान लड़ा देना चाहते थे और कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते थे। इस फिल्म को हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहते थे।"

वह खुलासा करती हैं कि इस गाने के लिए लीड पेयर ने कितनी कड़ी मेहनत की थी। "कैटरीना को इस गाने के लिए मुंबई में काफी पहले से ट्रेनिंग दी गई थी लेकिन ट्रेनिंग के लिए एसआरके कभी हमारे हाथ नहीं लगे। कई बार मुझे आश्चर्य होता है कि ऐसी क्या वजह है जो वह ट्रेनिंग नहीं कर सकते! तो, एसआरके को ट्रेनिंग देने का हमारे पास इसके अलावा कोई विकल्प ही नहीं था कि हम लंदन में ही उनके साथ रिहर्सल करें। मेरा अंदाजा है कि उन्होंने शायद करीब 3 या 4 सेशन की रिहर्सल की होगी लेकिन ये 3-4 सेशन ही भयंकर थे!

गाने के स्टेप्स को उनके सही ढंग से पकड़ लेने से पहले हम न तो पीछे हट सकते थे और न ही आगे बढ़ सकते थे। शाहरुख समझते थे कि गाने में उनका पूरी तरह से डूब जाना जरूरी है क्योंकि उन्हें पता था कि यश जी और आदि उनको काम सही होने से पहले दम नहीं लेने देंगे, और वह उस हड्डियां जमा देने वाली ठंड में सेट पर इसे बार-बार दोहराना नहीं चाहते थे"- याद करती हैं वैभवी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X