35 की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस की हुई अचानक मौत, 8 महीनों की थी प्रेग्नेंट.. इंडस्ट्री में पसरा मातम

Dr Priya

Malayalam Actress Dr Priya Died: साउथ सिनेमा जगत से दिल को तोड़ने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। मललायम टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस डॉ प्रिया का निधन हो गया है।

साउथ टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकाराओं की सूची में डॉ प्रिया का नाम शामिल था। डॉ प्रिया के आस्मिक देहांत से उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दिल को झकझोरने वाली बात ये है कि प्रिया 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं।

मलयालम टीवी एक्ट्रेस डॉ प्रिया के निधन की खबर सोशल मीडिया पर साउथ एक्टर किशोर सत्या ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर दी है। सत्या ने इस बात का जानकारी दी है- ''8 महीने की गर्भवती हमारी प्यारी एक्ट्रेस डॉ प्रिया अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दिल का दौड़ा पड़ने के कारण प्रिया का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मौत से उनके परिवार और चाहने वालों का हाल बुरा हाल है।

उनका बच्चा आईसीयू में है, उनके पति नन्ना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टीवी जगत के लिए इस तरह से डॉ प्रिया की मौत बड़ा नुकसान है। उनको कोई भी किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। मैं अब भी डॉ प्रिया की मौत की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं।''

इस तरह से एक्टर सत्या किशोर ने डॉ प्रिया के देहांत पर दुख जाहिर किया है। ये लाजिमी भी है क्योंकि टीवी एक्ट्रेस डॉ प्रिया अपनी कमाल की अदाकारी के लिए काफी जानी जाती थीं।

बतौर एक्ट्रेस डॉ प्रिया ने मलयालम टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। छोटे पर्दे के शानदार अदाकाराओं में हमेशा प्रिया का नाम टॉप पर शामिल रहता था। टीवी सीरियल 'करुथामुथु' में अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर डॉ प्रिया ने फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी।

एक एक्ट्रेस होने के अलावा वह डॉक्टर भी थीं। ऐसे में एक्ट्रेस के देहांत से मलयालम टीवी जगत को बड़ा झटका लगा है। बड़ी बात ये है कि 25 साल की उम्र में प्रिया के निधन से हर कोई हैरान और हताश है।

Read more about: dr priya bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X