'ब्लू' में आठ मिनट के लिए है कैट
अभिनेत्री कैटरीना कैफ की लोकप्रियता का आलम यह है कि किसी भी फिल्म में उनकी मौजूदगी से दर्शकों के थियेटर तक आने के आसार बढ जाते है। उनकी इसी लोकप्रियता का फायदा आने वाली फिल्म ब्लू में लिया जा रहा है। फिल्म के प्रोमों में कैट को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है जबकि सबको पता है कि फिल्म में कैट का रोल केवल आठ मिनट का है।
कैट ने इतना छोटा रोल क्यों किया? इस पर कैटरीना का कहना था कि यह फिल्म अपने दोस्त अक्षय कुमार के कहने पर की है। फिल्म में काम करने के लिए उनसे यह भी कहा गया कि फिल्म के प्रचार के लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। तब जाकर कैटरीना ने काम करने के लिए हां कहा।
फिल्म में कैट ने होठों पर एक रिंग पहना है जो कैट का अब तक का सबसे अनोखा स्टाइल होगा। वैसे फिल्म में अक्षय कुमार, लारा दत्ता, संजय दत्त और जायद खान मुख्य भूमिकाओं में है।


Click it and Unblock the Notifications











