'तस्‍वीर' से ज्‍यादा चली मराठी फिल्‍म

By Super

Marathi Film Me Shivajiraje Bhosale Boltoy
अक्षय कुमार की फिल्‍म एट बाई टेन तस्‍वीर को बॉक्‍स आफिस कलेक्‍शन में एक मराठी फिल्‍म शिवाजीराजे भोंसले बोलतोय ने पछाड़ दिया है।

कितनी अजीब बात है कि इतने बड़े बजट की फिल्‍म को एक क्षेत्रीय भाषा की फिल्‍म ने पछाड़ा है। 'तस्वीर'बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरकर फ्लॉप फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

'तस्वीर' इस साल की दूसरी तिमाही के पहले सप्ताह में प्रदर्शित होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है। साथ ही यह 'चांदनी चौक टू चाइना' के बाद इस साल अक्षय की दूसरी बड़ी फिल्म है।

इस फिल्म से निर्देशक नागेश कुक्नुर को भी काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन्हें 2008 में प्रदर्शित 'बांबे टू बैंकॉक' के बाद लगातार दूसरी नाकामी झेलनी पड़ी है।

तीन अप्रैल को प्रदर्शित इस फिल्म में अक्षय के अलावा आयशा टाकिया, शर्मिला टैगोर, जावेद जाफरी, गिरीश कर्नाड, अनंत महादेवन और बेंजामिन गिलानी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है लेकिन इसके बावजूद यह दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X