72 Hoorain Trailer: डिजिटल रिलीज करना पड़ा 72 हूरें का ट्रेलर, सेंसर बोर्ड ने किया रिजेक्ट, कहा- आपत्तिजनक

72-hoorain-trailer-released-digitally-amid-controversy-censor-board-had-rejected-72-hoorain-trailer

72 Hoorain Trailer: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान की फिल्म '72 हुरें' के ट्रेलर को सेंसर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद, आज फिल्म के ट्रेलर को डिजिटली रिलीज किया गया है। बता दें, फिल्म के ट्रेलर को थियेटर्स में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।

सेंसर बोर्ड के इस फैसले से एक बार फिर क्रिएटिव लिबर्टी और सेंसरशिप को लेकर बहस छिड़ गई है। हैरानी वाली बात है कि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म '72 हुरें' को पहले ही मंजूरी दे दी है, लेकिन उसी फिल्म के ट्रेलर को रिजेक्ट कर दिया। बोर्ड में ट्रेलर को आपत्तिजनक बताया है।

आतंकवाद से जुड़ी कहानी बताती है फिल्म

संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित फिल्म '72 हूरें' 7 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर अहम भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में आतंकवाद से जुड़े कई चेहरे दिखाए जाते हैं। जिनमें ओसामा बिन लादेन, अजमल कसाब, याकूब मेनन, मसूद अजहर और हाफिज सईद के चेहरों को दिखाया जाता है। ट्रेलर के मुताबिक युवाओं को 72 हूरों का लालच देकर उनसे जिहाद करवाया जाता है।

विवादों में आ चुकी है 72 हूरें

जाहिर है फिल्म का कंटेंट जैसा है, उसे देखते हुए यह अपनी पहली झलक के साथ ही विवादों में आ चुकी है। कई नेटिजन्स ने फिल्म की आलोचना की और इसे द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी के बाद इसे एक और प्रॉपगैंडा प्रोजेक्ट बताया। एक नेटिजन ने लिखा, "केरल और कश्मीर के बाद नया प्रॉपगैंडा।" एक और ने लिखा "एक और प्रॉपगैंडा फिल्म...लाख बुरा चाहे तो क्या होगा वही होगा जो मंजूरे खुदा होगा।" वहीं, एक इंटरनेट यूजर ने कहा, "बॉलीवुड लगातार ऐसी फिल्मों के कारण अपना आकर्षण खो रहा है।"

More from Filmibeat

Read more about: 72 hoorain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X