‘हिंदुओं में मुसलमानों का खौफ जरूरी’, '72 हूरें’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर को कट्टरपंथी दे रहे धमकी

72 Hoorain

72 Hoorain Director: फिल्म '72 हूरें' काफी विवादों में आ गई है। '72 हूरें' की रिलीज से पहले इसके डायरेक्टर संजय पूरन सिंह चौहान को सोशल मीडिया पर धमकियां और गालियां दी जा रहीं हैं। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है जो इस्लामी आतंकवाद के काले चेहरे को उजागर करेगी। इसी बात से नाराज कट्टरपंथियों ने फिल्म के निर्देशक की सोशल प्रोफ़ाइल पर न सिर्फ अपशब्द कहे हैं बल्कि उन्हें नुकसान पहुंचाने की भी कसमें भी खाई हैं।

Recommended Video

72 Hoorain Controversy: The Kerala Story के बाद विवादों के बीच JNU में दिखाई जाएगी 72 Hoorain

इतना ही नहीं डायरेक्टर संजय पूरन सिंह चौहान की मां को रेप की धमकी दी है। उसने संजय से पूछा है कि उन्होंने अपने कमेंट बॉक्स को बंद क्यों किया। खुद ही इसकी वजह बताते हुए यूजर ने इसे मुसलमानों का डर बताया और इस डर को अच्छी बात बताया।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर संजय को एक यूजर ने गंदी गालियां तक दी हैं। कुछ मुस्लिम यूजर्स ने डायरेक्टर संजय को गाली देने के बहाने हिन्दू आस्थाओं पर भी हमला किया।

गौरतलब है कि IMDb के अनुसार, '72 हूरें' वर्तमान समय में लोकप्रियता के आधार पर सबसे प्रतीक्षित फिल्म है। इसने ग़दर-2 को भी पीछे छोड़ दिया है। करीब 30.4 प्रतिशत दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पवन मल्होत्रा और अमीर बशीर इस फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: 72 hoorain bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X