70th National Film Awards Timing: कहां और कब देख पाएंगे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन, जानें पूरी डीटेल्स

70th National Film Awards Timing

70th National Film Awards Timing: आखिरकार वह समय आ ही गया है जब आप आपने पसंदीदा कलाकारों को सम्मानित होते देख पाएंगे। जी हां, 70वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का समारोह आज 8 अक्तूबर को भारत की राजधानी दिल्ली में होने वाला है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 16 अगस्त को की गई थी। वहीं अब सभी का इंतजार खत्म होने को आया है क्योंकि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

कहां देख पाएंगे ये समारोह
बता दें कि यह समारोह दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का समारोह का आयोजन डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। खास बात यह है कि आप इस वीडियो को एचडी में देख सकते हैं। इसका प्रसारण दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस खास मौके पर भारत के लगभग सभी भाषाओं के कलाकार एक्टर, फिल्ममेकर, डायरेक्टर समेत कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

ये है विनर्स लिस्ट
70वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का समारोह में अलग-अलग भाषाओं के कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

1- बेस्ट फीचर फिल्म- अट्टम
2- बेस्ट एक्टर- ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
3-बेस्ट एक्ट्रेस- नित्या मेनन और मानसी पारेख
4- बेस्ट डायरेक्टर- सूरज बड़जात्या
5- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- नीना गुप्ता
6- बेस्ट सोपोर्टिंग एक्टर- पवन मल्होत्रा
7- बेस्ट मनोरंजक फीचर फिल्म- कांतारा
8- बेस्ट तेलुगू फिल्म- कार्तिकेय 2
9- बेस्ट तमिल फिल्म- पोन्नियन सेलवन 2
10- बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ चैप्टर 2
11-बेस्ट हिंदी फिल्म- गुलमोहर

आपको बता दें कि जानी मास्टर को भी बेस्ट कोरियोग्राफर के लिए अवॉर्ड मिलना था, लेकिन पॉस्को एक्ट लगने के बाद उनसे यह निमंत्रण वापस ले लिया गया। और उनका यह सम्मान भी रद्द कर दिया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X