70th Filmfare Award 2025: रेड कार्पेट पर ग्लैमर की चमक, इस फिल्म पर हुई अवॉर्ड्स की बारिश...

70th Filmfare Award 2025: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आगाज आज अहमदाबाद में हो चुका है। बता दें कि फिल्मफेयर की शाम को और खास बनाने के लिए तमाम सितारे एक ही छत के नीचे जमा हुए हैं। हर बार की तरह शाहरुख खान होस्ट की कमान संभालते दिख रहे हैं। कई सारी परफॉर्मेंस, हंसी मजाक और ढेर सारे अवॉर्ड्स इस शाम में चार चांद लगाते दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं कि किसे मिला है अवॉर्ड और कौन-कौन कर रहा है परफॉर्म। सबसे पहले जानते है कि किसे कौन का अवॉर्ड मिला है।
ये है पुरी लिस्ट
बेस्ट एडिटिंग- शिवकुमार वी. पणिक्कर (किल)
बेस्ट स्टोरी- आदित्य धर (आर्टिकल 370)
बेस्ट एक्शन- सीयंग ओह और परवेज शेख (किल)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- रफी महमूद (किल)
बेस्ट साउंड डिजाइन- सुभाष साहू (किल)
बेस्ट विजुअल इवेक्ट- रेड फाइन (मुंज्या)
बेस्ट डायलॉग- स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट कॉस्टयूम- दर्शन जलान- (लापता लेडीज)
बेस्ट डेब्यू निर्देशक- कुणाल खेमू (मंडगांव एक्सप्रेस)
डैशिंग लुक में शो होस्ट कर रहे हैं शाहरुख खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान 17 सालों से फिल्मफेयर होस्ट कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनका डैशिंग लुक लोगों का दिल जीत रहा है। शाहरुख जहां ब्लैक सूट बूट में दिखे वहीं करण जौहर व्हाइट कलर के सूट में नजर आए।
अनन्या पांडे ने किया परफॉर्म
हाल ही में अनन्या पांडे की परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि अनन्या पांडे व्हाइट और पिंक कलर के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत डांस करती नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे 'मन मोहिनी तेरी अदा' पर मन मोह लेने वाल डांस करती नजर आ रही हैं।
कृति सेनन के लुक ने जीता दिल
कृति सेनन का लुक इस फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए एक परफेक्ट है। उन्होंने ग्रीन कलर की बॉडीकॉन गाउन पहनी हुई है। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि शायद कृति भी इस अवॉर्ड नाइट में परफॉर्म करें।


Click it and Unblock the Notifications











