70 के दशक की इन तीन हसीनाओं की थ्रोबैक तस्वीर वायरल, इनमें से एक है फिल्मी खानदान की बहू

इन दिनों बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं। लेकिन इन दिनों सत्तर के दशक की एक ऐसी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जो कि पॉपुलर फिल्म सेट की नजर आ रही है। इस तस्वीर में बेहद ही पॉपुलर तीन हसीनाएं नजर आई जो कि एक दूसरे से बात करती हुई देखी जा रही है। इस तस्वीर को देख बहुत कम लोग ऐसे हैं जो उन्हें पहचान पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कौन है ये हसीनाएं...
एक दूसरे से बातचीत करने में खोई हुईं हैं ये हसीनाएं
दरअसल आपको बता दें कि इन तस्वीरों को एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें एक्ट्रेस नीतू सिंह और राखी के साथ-साथ वहीदा रहमान नजर आ रही हैं। यह तस्वीर 1970 में आई फिल्म कभी-कभी की शूटिंग के दौरान की ली गई है। जहां पर यह तीनों बातें करती हुई नजर आई। यह बेहद ही पुरानी तस्वीर है और गुजरे जमाने के याद दिलाती हुई नजर आई। इस तस्वीर को देखकर फैंस भी तीनों एक्ट्रेसेस पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीदा और राखी हैं अपने समय की पॉपुलर एक्ट्रेसेस
लेकिन इस तस्वीर में नजर आ रही है एक्ट्रेसेस की बात की जाए तो आपको बता दें कि वहीदा रहमान अब 85 साल की हो चुकी है। उन्होंने कमलजीत जो कि एक मशहूर एक्टर हुआ करते थे उनसे शादी की। वह दो बच्चों की मां है। एक्ट्रेस राखी गुलजार की बात करें तो आपको बता दें कि वह 75 साल की हो चुकी है और उनकी एक बेटी मेघना गुलजार हैं, जो कि अब डायरेक्टर बन चुके हैं।
नीतू कपूर की खूबसूरती के हैं आज भी चर्चे
वहीं अगर हम नीतू सिंह की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ में सात फेरे लिए और एक फिल्मी खानदान की बहू बन गई। उनके दो बच्चे हुए रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर। लेकिन अब उनके घर आलिया भट्ट जो की मशहूर एक्ट्रेस हैं वह बहू बनकर आई। नीतू कपूर आज भी बॉलीवुड में छाई रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











