70 की उम्र में 31 साल लड़की से इश्क लड़ा रहे हैं Govind Namdev? तस्वीर देख उड़े लोगों के होश

Govind Namdev Shivangi Verma- अक्सर कहा जाता है कि प्यार होने की कोई उम्र नहीं होती। उम्र महज एक नंबर है। इसका एक और उदाहरण फिर से देखने को मिला है। मशहूर अभिनेता गोविंद नामदेव का नाम तो आप सभी ने सुना होगा।
कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बन चुके गोविंद इस वक्त अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अफेयर को लेकर खबरों में हैं। बता दें कि उनका नाम एक लड़की से जुड़ रहा है जिसका नाम शिवांगी वर्मा है और वो महज 31 साल की है।
बता दें कि गोविंद नामदेव की उम्र 70 साल है और इसी को लेकर लोग हैरान हो गए हैं। शिवांगी से उनका तब जुड़ा जब खुद शिवांगी वर्मा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर में वो 70 वर्षीय अभिनेता के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। इसके अलावा जो कैप्शन लिखा था उसने सारी बातें क्लियर कर दीं। शिवांगी ने लिखा था,''प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा नहीं होती।''
क्या बोले लोग
इस फोटो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''बहुत बढ़िया सर ओम साईराम।'' एक ने लिखा, ''वाह वाह सर।'' एक ने लिखा, ''नमस्ते नामदेव अंकल, अच्छा लगा आपको इंस्टाग्राम पर देख कर। बहुत प्यारा पोस्ट है ये। आपको और सुधा आंटी को मेरा सारा प्यार...।'' एक ने लिखा, ''वाह सर काफी अच्छा लग रहा है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
गोविंग नामदेव ने बताई तस्वीर की सच्चाई
खबरें हैं कि गोविंद नामदेव ने इस बात को लेकर काफी बड़ी खुलासा किया है। उनका कहना था कि दोंनों डेटिंग नहीं कर रहे हैं। पता चला है कि ये तस्वीर उनकी रियल लाइफ की नहीं बल्कि एक फिल्म और उनके किरदार की है। दोनों इस फिल्म में रोमांटिक रोल में शामिल हैं। ये तय है कि दोनों रोमांटिक रिश्ते में नहीं हैं।
आप देखिए ये तस्वीर जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications