अमिताभ के 70वें जन्‍मदिन पर 70 अनसुनी बातें

By Ajay Mohan

अमिताभ बच्‍चन के 70वें जन्‍म दिन पर उन्‍हें लोग ऐर सारी बधाई दे रहे हैं। उनकी फिल्‍मों और निजी जिंदगी के बारे में तमाम बातें ऐसी हैं, जो किसी से नहीं छिपीं, लेकिन तमाम बातें ऐसी भी हैं, जो शायद आपको मालूम नहीं हों। हम 70वें जन्‍मदिन पर आपको वो 70 बातें बतायेंगे, जो आपने कभी नलीं सुनी होंगी।

1. अमिमाभ ने दो बार ग्रेजुएशन किया।
2 वो एयर फोर्स में इंजीनियर बनना चाहते थे।
3. आपकी पहली फिल्‍म सात हिन्‍दुस्‍तानी नहीं बल्कि मृणाल सेन की भुवन शोम थी, जिसमें अमिताभ ने अपनी आवाज़ दी।
4. उनकी पहली सैलरी मात्र 500 रुपए थी।
5. सबसे पहले अमिताभ ने सेकेंड हैंड फिएट कार खरीदी थी, वो भी कलकत्‍ता में।
6. उनका सरनेम श्रीवास्‍तव था, लेकिन उनके पिता ने अपना नाम बच्‍चन रखा और अमिताभ ने उन्‍हीं को फॉलो किया।
7. उनके पिता ने पहले अपना सरनेम इंकलाबी रखा था, बाद में बच्‍चन कर दिया।
8. उनकी हाइट 74 इंज है, जो बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों में सबसे ज्‍यादा है।
9. उन्‍होंने कलकत्‍ता में शिपिंग कंपनी में एक एक्जिक्‍यूटिव के तौर पर काम किया।
10. इंदिरा गांधी के कहने पर सुनील दत्‍त ने उन्‍हें रेशमा और शेरा के लिये साइन किया।

70 unknown facts about Amitabh Bachchan

11. कल्‍याणजी-आनंदजी ने अमिताभ के संघर्ष भरे दिनों में काफी मदद की और प्रकाश मेहरा से मिलवाया।
12. संघर्ष के दिनों में अमिताभ ने कई रातें मुंबई के मरीन ड्राइव के किनारे पड़ी बेंच पर बिताईं। आज भी वो उस बेंच पर जाकर भावुक हो जाते हैं।
13. सत्‍यजीत रे ने अमिताभ की आवाज़ का इस्‍तेमाल 1977 में फिल्‍म शतरंज के खिलाड़ी में किया।
14. जिस आवाज़ पर आज दुनिया मरती है, उसे ऑल इंडिया रेडियो ने रिजेक्‍ट कर दिया था। अमीन सायनी ने उन्‍हें रिजेक्‍ट कर दिया था।
15. सात हिन्‍दुस्‍तानी उनकी बतौर अभिनय पहली फिल्‍म थी।
16. बच्‍चन को पहली फिल्‍म के लिये मात्र 1000 रुपए मिले थे।
17. महमूद के सानिध्‍य में अमिताभ ने बहुत सी चीजें सीखीं।
18. जंज़ीर फिल्‍म के पहले अमिताभ की 12 फिल्‍में लगातार फ्लॉप हुई थीं।
19. उनका फेवरेट नाम विजय है, जो उन्‍होंने अपनी 20 फिल्‍मों में रखा।
20. जया बच्‍चन से उनकी पहली मुलाकात फिल्‍म इंस्‍टीट्यूट पुणे में हुई। उसके बाद गुड्डी के सेट पर।

21. अमिताभ की शादी 1973 में हुई। इन दोनों के रोमांस करते हुए नादिरा ने देखा था।
22. अमिताभ-जया ऐसे कपल हैं, जिनकी सबसे ज्‍यादा 30 फिल्‍में आयी हैं।
23. यह एक मात्र अभिनेता हैं, जिनकी एक साल मे कमसे कम एक जुबली फिल्‍म आयी।
24. सबसे ज्‍यादा डबल रोल करने वाले अभिनेता हैं बिग बी। महान में ट्रिपल रोल किया था।
25. सबसे ज्‍यादा बार बेस्‍ट ऐक्‍टर के लिये नॉमिनेट किये जा चुके हैं।
26. शशि कपूर की वो पहली च्‍वाइस थे।
27. फिल्‍म लाल बादशाह में नीरूपा रॉय अंतिम बार उनकी मां बनीं।
28. मृत्‍युदाता के साथ वापसी करने के बाद से उन्‍हें बिग बी कहा जाने लगा।
29. खुदा गवाह की शूटिंग के दौरान अफ्गानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति उन्‍हें एयरफोर्स की सुरक्षा दी थी। अ‍फ्गानिस्‍तान में सबसे ज्‍यादा देखी गई भारतीय फिल्‍म भी खुदा गवाह ही है।
30. बिग बी आज भी मानते हैं कि वहीदा रहमान से खूबसूरत अदाकारा कोई नहीं।

31. सलीम जावेद ने मिस्‍टर इंडिया फिल्‍म अमिताभ के साथ बैठकर लिखी थी।
32. रंग बरसे भीगे चुनर... गीत अमिताभ के पिता ने लिखा था, जिसे अमिताभ ने ही गाया। अग्निपथ की कविता भी हरिवंश राय की है।
33. अमिताभ एक मात्र स्‍टार हैं, जिन्‍होंने अपनी ही फिल्‍म का रीमेक बनाया जिसमें वो हीरो और विलेन दोनों बने।
34. अमिताभ प्‍योर वेजीटेरियन हैं।
35. अमिताभ सव्‍यसाची हैं।
36. कॉमिक कैरेक्‍टर सुप्रीमो इन्‍हीं पर आधारित है।
37. जया बार-बार सुनती हैं कि अमित जी एकाकी हैं
38. एशिया के पहले अभिनेता हैं, जिनकी मोम की मूर्ति लंदन के मैडम तुसात के म्‍यूजियम में रखी गई।
39. 2001 में अमिताभ को ईजिप्‍ट में सदी के महानायक सम्‍मान से नवाजा गया था।
40. बीबीसी न्‍यूज ने भी उन्‍हें सदी का महानायक करार दिया।
41. 2003 में फ्रांस के ड्यूविले टाउन ने उन्‍हें ऑनरेरी सिटिजनशिप यानी नागरिकता से नवाजा।
42. ब्रूस विलिस ने कहा था अमिताभ बच्‍चन हॉलीवुड स्‍टार से भी बड़े हैं।
43. 2001 में उन्‍हें पद्मभूषण से नवाजा गया।
44. यश चोपड़ा से मोहब्‍बतें फिल्‍म बनाने के लिये अमिताभ ने कहा था।
45. उनहें अस्‍थमा की बीमारी है।
46. उन्‍हें मसल्‍स में पेन रहता है। इस बीमारी को मयास्‍थेनिया ग्राविस कहते हैं।
47. मांसपेशियों की बीमारी के बावजूद बिग बी ने अक्‍स फिल्‍म के लिये 30 फुट की ऊंचाई से स्‍टंट किया।
48. 31 अक्‍टूबर 2006 को शूट आउट एट लोखंडवाला के लिये अमिताभ ने 5 घंटे में लगातार 23 सीन किये। जिसे देख लोग दंग रह गये थे।
49. उनकी बेटी श्‍वेता की शादी निखिल नंदा से हुई। नंदा की मां राजकपूर की बेटी हैं।
50. बिग बी के घर पर इटैलियन मार्बल लगे हैं, जबकि बाथरूम में फ्रांस और जमर्नी की बाथ फिटिंग्‍स हैं।
51. उनके दोनों बंगले प्रतीक्षा और जलसा की कीमत 160 करोड़ के ऊपर है।
52. जलसा बंगला अमिताभ को तोहफे में मिला था।
53. अमिताभ का फेवरेट सूट गब्‍बाना स्‍टाइल है।
54. अमिताभ के फेवरेट सूट का कपड़ा इटली से आया उसके बटन इंग्‍लैंड से और धागा फ्रांस से आया।
55. उनका फेवरेट ब्रांड फ्रटेली रोसेती है, जिसकी कीमत 35 हजार से शुरू होती है।

56. बिग बी के पास 11 कारें हैं जिसमें 1 लैक्सेस, 2 बीएमडब्लू और 3 मर्सिडीज हैं।
57. उनकी फेवरट कार लैक्सस है जो कि बुलेटप्रूफ है।
58. उनके पास रेडियल टायर्स वाली कारें हैं जो केवल फार्मूला वन में प्रयोग होती है।
59. जब वो जवान थे उनके बच्चे श्वेता-अभिषेक उन्हें स्कूल नहीं आने देते थे क्योंकि उनको सब लोग घेर लेते थे।
60 अमिताभ बच्चन को घड़ियों को एकत्र करने का जूनून है। उनका कहना है कि वो कभी भी घड़ियों को रीपट नहीं करते हैं। उनका मनपसंद ब्रांड लांगिन्स है जिसकी कीमत 2 लाख रूपये है।

61. इसके अलावा उन्हें पेन को भी संजोने का शौक है उनके पास करीब 1000 पेनों का कलेक्शन है। मोंट ब्लांस उन्हे उनके जन्मदिन पर हर साल पेन गिफ्ट करती हैं।
62. अमिताभ बच्चन को लंदन और स्विटजरलैंड घूमना पसंद है।
63. लंदन में वो सेंट जेम्स कोर्ट में रूकना पसंद करते हैं जो कि बंकिघम से मात्र 5 मिनट की दूरी पर है।
64. विज्ञापन कंपनी वाले 10 दिन में 10 करोड़ देते है और उनले एक मिनट में 7000 कमाते हैं।
65. उन्हें बॉलीवुड शब्द से नफरत हैं क्योंकि इससे केवल हिन्दी फिल्म जगत का एहसास होता है।
66. उन्हे बेटी बी शब्द से भी नफरत है, जो कि उनकी पोती आरध्या के लिए प्रयोग किया जाता है।वो अपनी पोती को बीटिया कहते हैं जबकि जया बच्चन आराध्या को स्ट्राबेरी कहती हैं।
67. 27 जुलाई 2012, अमिताभ को लंदन ओलंपिक में टार्च उठाने का गौरव प्राप्त हुआ।
68. उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी उनकी एक मात्र श्वेत-श्याम फिल्म है।
69. 1955 में वो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के जजों में से एक थे।
70. जब कुली के सेट पर पुनीत इस्सर के वार से वो घायल हुए थे तो भी वो अस्पताल जाने से पहले दर्द में कराहते हुए पूरा शॉट देकर गये थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X