..................... सोनू सूद को मार खाता देख 7 साल के फैन ने तोड़ा अपने घर का टीवी 7 years old Fans breaks TV screen After watching sonu Sood beaten up on Screen - Hindi Filmibeat

सोनू सूद को मार खाता देख 7 साल के फैन ने तोड़ा अपना टीवी, एक्टर ने ट्वीट पर दिखाया पूरा VIDEO

बॅालीवुड के एक्टर सोनू सूद को कोरोना महामारी ने सुपर हीरो बना दिया है। सोनू सूद ने जिस रफ्तार से देश के हर कोने तक पहुंच कर लोगों की मदद की है इसके बाद उनका नाम मसीहा पड़ गया है। आलम तो ये है कि सोनू सूद को अब फिल्मों में हीरो के प्रस्ताव मिलने लगे हैं। पहले जहां सोनू सूद विलेन की भूमिका में नजर आते थे। अब सोनू सूद के लिए फिल्म इंडस्ट्री का माहौल बदल चुका है। इसकी वजह है वो दर्शक।

जो अपने इस हीरो को फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नहीं देखना चाहते। इसका एक बड़ा उदाहरण हाल ही में मिला है। जब सोनू सूद के एक फैन ने उन्हें किसी फिल्म में मार खाते हुए देखा तो अपने घर का टीवी तोड़ डाला। तेलंगाना के संगारेड्डी में 7 साल के बच्चे ने सोनू सूद को एक फिल्म में पिटता हुआ देखा। जिसके बाद सोनू सूद के इस छोटे फैन ने अपने घर की टीवी स्क्रीन को तोड़ दिया है। बता दें कि हिंदी फिल्मों के साथ सोनू सूद साउथ की कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं।

Sonu Sood

सोनू सूद ने खुद इस खबर को फैंस के साथ ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जहां पर एक न्यूज में एंकर बता रही हैं कि 7 साल के विराट ने सोनू सूद को पिटता देख अपना टीवी तोड़ दिया है। आगे लिखा है कि विराट ने सोनू सूद के प्रति प्यार के कारण अपने घर का एक टेलीविजन सेट तोड़ दिया है।

वो इस बात से नाराज था जिसने लाखों लोगों की जान बचाई है उसे मारा जा रहा था। उसने अपने घर के टीवी सेट के टुकड़े कर दिए। सोनू सूद ने ट्वीट के जरिए इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि अरे अपना टीवी मत तोड़ो। उसके पिता मुझसे अब एक नया खरीदने के लिए कहेंगे। सोनू सूद के इस फैन पर हर कोई फिदा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X